फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   raid at wine shops

बिना लाइसेंस चलती मिलीं शराब की नौ दुकानें

Sat, 18 Jun 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
raid at wine shops
बाराबंकी। सहायक आयुक्त खाद्य के नेतृत्व में एफएसडीए की टीम ने शुक्रवार को शराब की दुकानों पर छापा मारा। जांच के दौरान दुकान पर मौजूद सेल्समैन एफएसडीए द्वारा जारी लाइसेंस नहीं दिखा पाए। जिस पर सभी को नोटिस जारी करते हुए दो दिन के अंदर लाइसेंस बनवाने के आदेश दिए गए हैं। वहीं एक मॉडल शॉप के अंदर कैंटीन संचालित पाए जाने पर वहां से पनीर का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जमुरिया नाला निकट स्थित मॉडल शॉप समेत शहर की आठ शराब की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान छह दुकानें बिना एफएसडीए से लाइसेंस लिए ही संचालित होते पाई गईं। इसके अलावा रामसनेहीघाट में दो और रानीकटरा में एक दुकान बिना एफएसडीए से लाइसेंस लिए संचालित की जा रही थीं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि जमुरिया नाला के निकट संचालित मॉडल शॉप में कैंटीन भी संचालित की जा रही थी। जांच में यहां पर कई प्रकार की खामियां पाए जाने पर यहां से पनीर का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया है। जबकि सभी सेल्समैनों को नोटिस जारी करते हुए दो दिन के अंदर लाइसेंस बनवाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस संबंध में सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देेश दे दिए गए हैं। बताया कि आबकारी विभाग के सहयोग से अभियान चलाकर शराब की दुकानों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल पाल, कंचनलता तिवारी, ओंकारनाथ यादव, अंबादत्त पंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed