{"_id":"2ef8864d2ab1d639bf3c677c8a4a1b6a","slug":"raghuraj-singh-president-pradeep-became-the-general-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रघुराज सिंह अध्यक्ष, प्रदीप बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रघुराज सिंह अध्यक्ष, प्रदीप बने महामंत्री
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम बुधवार की देर शाम घोषित हो गया। अध्यक्ष पद पर रघुराज सिंह वर्मा तो महामंत्री पद पर प्रदीप सिंह विजई रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्रबक्ष सिंंह को विजेता घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर रघुराज सिंह वर्मा को 431 मत मिले और द्वितीय स्थान पर सुरेंद्र प्रताप सिंह बब्बन को 371 मत मिले।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर चंद्रबक्ष सिंह को 469 मत व दिलीप कुमार गुप्ता को 357 मत मिले। उपाध्यक्ष प्रथम पद पर बाल कृष्ण वर्मा 358 व राजीव कुमार तिवारी को 341 मत मिले। उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर देश दीपक तिवारी 406 व विवेकानंद सिंह को 282 मत मिले। महामंत्री पद पर प्रदीप सिंह ने 155 मतों से नरेंद्र कुमार वर्मा को पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए रामकुमार वर्मा ने कमलेश कुमार तिवारी को 106 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
रामकुमार को 483 व कमलेश को 377 मत मिले। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर देवशरण अवस्थी ने प्रेमचंद्र वर्मा को 108 मतों से हराया। प्रेमचद्र वर्मा को 441 मतों से संतोष करना पड़ा। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के पद पर प्रमोद कुमार वर्मा को 549 व उनके निकटतम रहे वरुण मिश्रा को 441 मत मिले। संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर उमेश चंद्र वर्मा पम्मू को 572 व मनोज कुमार श्रीवास्तव हैप्पी को 427 मत मिले।
विज्ञापन
वरिष्ठ सदस्यों के पद पर संजय अरोड़ा को 745 व जितेंद्र श्रीवास्तव को 692, देवेद्र प्रताप यादव को 675, ओमप्रकाश श्रीवास्तव को 673, निहाल यार खान 672, सत्यदेव वर्मा को 655 मत मिले और उन्हें विजई घोषित किया गया। कनिष्ठ सदस्यों के पद पर अनिल कुमार वर्मा 747, अरविंद कुमार राजपूत को 691, तणित सिंह रावत को 687, हृदय नरायाण अवस्थी को 674 व अमित मिश्र को 631 मत मिले और उन्हें विजई घोषित किया गया।