{"_id":"656641c435ac57cf830a37f6","slug":"raghav-ji-seems-very-nice-to-tohra-village-barabanki-news-c-315-1-brp1006-8990-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: राघव जी तोहरा गांव बड़ा नीक लागे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: राघव जी तोहरा गांव बड़ा नीक लागे...
Wed, 29 Nov 2023 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। रामपुर महोत्सव के आठवें दिन मंगलवार देर रात सांस्कृतिक मंच के पंडाल में भोजपुरी अभिनेत्री दिव्या मिश्रा व अन्य कई गायकों व कलाकारों का जलवा दिखा। लोग इनके साथ झूमे व गाने लगे। देर रात तक कार्यक्रम में आसपास के गांवों के लोग जुटे रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत अयोध्या से आए भोजपुरी गायक सत्यांशु पटेल ने भक्ति गीत राघव जी तोहरा गांव बड़ा नीक लागे... गाकर भक्ति रस घोल दिया। इसके बाद अयोध्या में बजे बधाइयां हों, राम रघुराई आए हैं गाया तो लोग झूम उठे।
इस दौरान भोजपुरी अभिनेत्री दिव्या मिश्रा ने राजा जी दिलवा मांगे रे... समेत कई फिल्मी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर लाेगों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान भोजपुरी कलाकार करिश्मा सक्सेना, शिवा यादव ने भोजपुरी गीतों पर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कई परंपरागत भोजपुरी गीत भी प्रस्तुत किए गए। मंच का संचालन गायक रवींद्र यादव ने किया।