फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Radha became SDM, Anshika Kotwal and Mahima Principal

Barabanki News: राधा बनी एसडीएम, अंशिका कोतवाल और महिमा प्रिंसिपल

Tue, 30 Sep 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 30 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Radha became SDM, Anshika Kotwal and Mahima Principal
बाराबंकी। मिशन शक्ति के तहत इन दिनों छात्राओं को एसडीएम, थानेदार व प्रधानाचार्य जैसे पदों की जिम्मेदारी एक दिन के लिए दी जा रही है। इससे उनके मन में पढ़लिखकर इन पदों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित हो रहा है। छात्राओं के मन में लोकसेवा का जज्बा पैदा हो रहा है।
विज्ञापन



सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा राधा यादव को एक दिन का एसडीएम बनाया गया। तहसीलदार वैशाली अहलावत ने राधा को एसडीएम के कामकाज के बारे में बताया। राधा ने बाद में कहा कि आज से उन्होंने तय कर लिया है कि वह खूब पढ़लिखकर एक दिन एसडीएम बनेंगी और जनता की सेवा करेंगी।
विज्ञापन



इसी क्रम में आचार्य श्री चंद्रदेव इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा अंशिका वर्मा को फतेहपुर कोतवाली का कोतवाल बनाया गया। अंशिका ने भी भविष्य में कोतवाली बनकर जनता की सेवा करने की बात कही। कोतवाल संजीत सोनकर ने उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह ने पायनियर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा अद्रिका सिंह को अपनी कुर्सी पर बैठाया।अद्रिका ने पुलिस की कैप ली लगाई। थाने में आने वाली शिकातयों के निस्तारण के बारे में बताया। अद्रिका ने भी कहा कि वह भविष्य में थानाध्यक्ष बनकर जनता की सेवा करने के लिए खूब पढ़ाई करेंगी।


बीपी शुक्ला इंटर कॉलेज त्रिलोकपुर में कक्षा 12 की छात्रा महिमा नाग को प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी दी गई। महिमा ने विद्यालय के सामने लगने वाले ठेलों के आसपास गंदगी सफाई का निर्देश दिया। दुकानदारों को कूड़ादान रखने की सीख दी। महिला ने कहा उन्होंने आज से तय कर लिया कि पढ़लिखकर अध्यापक ही बनूंगी।


राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा में प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने कक्षा 11 की छात्रा निहारिका को प्रिंसिपल की जिम्मेदारी सौंपी। मिशन शक्ति नोडल रेखा वर्मा भी साथ रहीं।



वहीं दूसरी ओर जैदपुर के मदरसा जामिया अरबिया नुरुल उलूम निश्वा की छात्राओं को सीओ सदर सौरभ श्रीवास्तव ने साइबर अपराध व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह व मदरसा के प्रबंधक हाजी जियाउर्रहमान अंसारी साथ रहे। गांधी पंचायत इंटर कॉलेज सआदतगंज में सीओ रामनगर गरिमा पंत ने छात्राओं को जागरूक किया। चौकी इंचार्ज संतोष कुमार त्रिपाठी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed