{"_id":"65e8cadfec9c9cdf750af387","slug":"quiz-winning-children-honored-barabanki-news-c-315-1-brp1007-114033-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: क्विज के विजेता बच्चे किए गए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: क्विज के विजेता बच्चे किए गए सम्मानित
Thu, 07 Mar 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़/दरियाबाद (बाराबंकी)। हैदरगढ़ क्षेत्र के कमेला पूर्व माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बच्चों की विज्ञान क्विज एवं माॅडल प्रतियोगिता कराई गई। कक्षा छह, सात व आठ के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास व विज्ञान, गणित, प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाया जा रहा है।
बीईओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि श्याम साहू, सोनम, सतीश, अनिकेत, आयुष व अनीशा पांडेय का चयन जिला स्तरीय विज्ञान माडल प्रश्नोत्तरी परीक्षा के लिए किया गया है। इस मौके पर कक्ष निरीक्षक बृज किशोर तिवारी, सत्य प्रकाश सिंह, रवि कुमार, आस्था त्रिपाठी, दिलीप कुमार, रामराज सिंह व सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
ब्लॉक संसाधन केंद्र दरियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगी परीक्षा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बभनाभारी के कीर्ति यादव प्रथम स्थान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंदरपुर की नंदिनी ने द्वितीय स्थान, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दरियाबाद प्रथम के दीपू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख दरियाबाद देवानंद पांडेय ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एआरपी सुनील त्रिपाठी, लवलेश, मनीष तिवारी, रामगोपाल व राकेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।