फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Python was swallowing a baby goat, villagers beat it to death with sticks

Barabanki News: बकरी के बच्चे को निगल रहा था अजगर, ग्रामीणों ने लाठी से पीटकर मार डाला

Mon, 25 Aug 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Python was swallowing a baby goat, villagers beat it to death with sticks
बकरी के बच्चे को निगलता अजगर। - फोटो : बकरी के बच्चे को निगलता अजगर।
टिकैतनगर। कंचनपुर गांव के पास खेत में बकरी के बच्चे को निगल रहे करीब 10 फीट लंबे अजगर को देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। शोर मचाने पर मौके पर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने लाठियों से हमला कर अजगर को मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। वन्यजीव की हत्या पर ग्रामीणों को सख्त चेतावनी दी। वन गार्ड श्यामलाल ने बताया कि अजगर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है, ताकि विधि अनुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह अजगर कई दिनों से क्षेत्र में दिखाई दे रहा था। इसकी इसकी सूचना भी कई बार वन विभाग को दी गई थी, लेकिन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं आया। अब यह मवेशियों पर हमला कर रहा था, जिससे गांव में डर का माहौल था। इससे ग्रामीणों ने अजगर को पीटकर मार डाला। वन गार्ड ने ग्रामीणों से कहा कि ऐसी स्थिति में वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल विभाग को सूचना दें, क्योंकि वन्यजीवों को मारना कानूनन अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed