फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   purchase stop

17 केंद्रों पर बंद हुई धान खरीद

Fri, 22 Jan 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
purchase stop
बाराबंकी। जिले के 17 धान खरीद केंद्र बिना सूचना के बंद कर दिए गए। जबकि यहां पर किसानों को टोकन दिया गया था, धान के चट्टे लगवाए गए थे और महीनों से कई ट्रॉलियां तौल के इंतजार में खड़ी थीं। हालात इतने खराब हुए कि महीनों बाद किसान अपना धान लेकर अब जाएं तो कहां। उसकी कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

अफसर कहते हैं कि शासन के आदेश पर खरीद बंद की गई है। मगर इन केंद्रों पर जो टोकन जारी किए गए हैं उसकी खरीद कहां होगी, इसका आदेश जारी नहीं किया गया है। वहीं धान खरीद को लेकर कागजों पर खूब आंकड़ेबाजी भी की जा रही है। किसानों से भले ही कम खरीद की जा रही हो लेकिन कागजों पर पूरी खरीद चढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

शासन ने निर्धारित लक्ष्य 1 लाख 30 हजार एमटी को हासिल करने के लिए जिले में 56 धान खरीद केंद्र खोले। इनके माध्यम से अब तक करीब 1 लाख 48 हजार एमटी धान की खरीद की जा चुकी है। कई जगह लक्ष्य पूरा और पैसा न होने के बात कहकर खरीद बंद कर दी गई। यूपीएसएस के 6, एफसीआई के एक, यूपीसीयू के 9 और यूपी एग्रो के एक केंद्र इस तरह से 17 केंद्रों पर धान खरीद पूरी तरह से बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन जिन किसानों को महीनों पहले टोकन जारी किए गए थे उनका धान आज भी नहीं तौला गया है और वह अपने धान की तौल कराने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। इन किसानों की बात कोई सुनने को तैयार नहीं है। इससे इन किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आज तक नहीं वापस की बोरी और पैसा
रामनगर अंतर्गत ददौरा में खोले गए धान खरीद केंद्र पर जमकर मनमानी की जा रही है। किसान राममिलन का आरोप है कि एक माह तक उनका धान नहीं तौला गया। जब तौला गया तो उनसे डीजल लिया गया, धान भरने के लिए 63 बोरियां ली गई और तौलाई के नाम पर पैसा भी लिया गया। लेकिन आज तक न तो बोरी ही वापस की गई हैं और न ही जो पैसा लिया गया था वह वापस किया गया है। वहीं किसान गिरिराज का आरोप है कि आधा धान तौला गया और आधा वापस कर दिया गया जिसकी तौल आज तक नहीं की गई। अब ये धान लेकर वह कहां जाएं।
पहले का तौल गया अब कह रहे उठा ले जाओ धान
सुल्तानापुर धान खरीद केंद्र पर तैनात प्रभारी की मनमानी चरम पर है। कांपफतेउल्लापुर के किसान राजनरायन का आरोप है कि उनका धान क्रय केंद्र पर लगा हुआ है। धान की तौल कराने के लिए कई बार टोकन दिया गया। 8 जनवरी को कहा गया कि धान तौल गया है। लेकिन अब फोन करके कहा जा रहा है कि धान की तौल नहीं पाएगी अपना धान उठा ले जाओ। जबकि ऐसे कई किसान हैं जिनको टोकन दिए जाने के बाद भी धान नहीं तौला जा रहा है। जिससे ये किसान काफी परेशान हैं और इनका दर्द सुनने वाला कोई नहीं है।
कागजों पर हो रही जमकर आंकड़ेबाजी
क्रय केंद्रों पर भले ही किसान धान की तौल कराने के लिए धक्के खा रहा हो लेकिन कागजों पर जमकर आंकड़ेबाजी की जा रही है। आरोप है कि प्रत्येक कांटे पर प्रतिदिन तीन सौ क्विंटल की धान खरीद कागजों पर चढ़ाई जा रही है जबकि हकीकत इससे इतर है। एक कांटे पर एक दिन में डेढ़ सौ से दो सौ क्विंटल धान की खरीद की जा रही है। जबकि कागजों पर पूरी खरीद दिखा मिलर्स के कागज चढ़ाए जा रहे हैं।

जिले के 17 धान खरीद केंद्रों पर शासन से मिले आदेश की बात कहकर केंद्र प्रभारियों ने खरीद पूरी तरह से बंद कर दी गई है। मामला जानकारी में आने के बाद जिन किसानों का धान रह गया है उनका धान निकट के केंद्र पर तौलाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं जिन केंद्रों पर अनियमितता की शिकायतें मिली हैं उनकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-संतोष कुमार द्विवेदी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed