फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Public and private hospitals will start cashless facility

सरकारी व निजी अस्पतालों में शुरू होगी कैशलेस सुविधा

Fri, 03 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 03 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Public and private hospitals will start cashless facility
doctor shimla
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी व निजी अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू की जा रही है। इसके लिए पहले चरण में राज्य कर्मचारी, पेंशनर्स व असाध्य रोग से पीड़ित लोगों को शामिल किया जाएगा। योजना का लाभ पाने के लिए विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन


जिसके बाद विभाग से हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे। यह सेवा एक मई से सभी अस्पतालों में दी जानी है।       
 स्वास्थ्य विभाग राज्य कर्मचारियों, पेंशनर्स व असाध्य रोगों से पीड़ित लोगों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से जोडने जा रही है।

इसके लिए कर्मचारियों को स्टेट हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा। हेल्थ कार्ड से कर्मचारी अपना इलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में करा सकेंगे।

शासन ने 15 फरवरी को सभी विभागों को शासनादेश जारी कर कर्मचारियों को विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। पहले चरण में सिर्फ राज्य कर्मचारी, पेंशनर्स व असाध्य रोग से पीड़ित शामिल होंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को  सभी तैयारियां पूरी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस सेवा का लाभ एक मई से मिलने लगेगा।              
विज्ञापन


क्या है कार्ड का महत्व             
हेल्थ कार्ड को कर्मचारियों व पेंशनर्स के एकाउंट से जोड़ दिया जाएगा। इलाज के लिए जाने पर कर्मचारी के पास नकदी न होने पर अस्पताल में रखे स्वीप मशीन में कार्ड लगाकर पर्चा बनाने से लेकर दवाओं का भुगतान किया जा सकेगा। जो भी चार्ज होगा व संबंधित कर्मचारी के एकाउंट से कट जाएगा। अस्पतालों से जेब कतरों से निजात मिल जाएगी।              
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी और सरकारी अस्पतालों में एक मई से कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने के आदेश शासन से मिले हैं। इसके लिए नोडल अधिकारी नामित कर योजना को निर्धारित समय से लागू करने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है।  -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed