फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

राहत सामग्री न मिलने से नाराज पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

Wed, 02 Nov 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
protest
रामनगर (बाराबंकी)। बाढ़ राहत सामग्री न मिलने से नाराज लोहटीजई और केसियापुर के पीड़ितों ने मंगलवार को तहसील पहुंच प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे बाढ़ पीड़ितों ने अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस पर एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाकर पीड़ित शांत हुए।
विज्ञापन

सरयू नदी में आई बाढ़ के चलते रामनगर तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। मंगलवार को लोहटीजई और केसियापुर के रहने वाले पीड़ित गंगाराम, शिवराज, अशोक अवस्थी, अनुपम शुक्ला, मोहन पांडेय, विद्यावती, सीमा, कांति, लक्ष्मी, रेखा सहित दर्जनों लोग तहसील परिसर में एकत्रित होकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

कहा कि हमारे गांव में दो बार बाढ़ का पानी आया था, जिससे हम लोगों के घर और फसल सहित अन्य चीजें डूब गई थीं। ऐसी मुश्किल घड़ी में तहसील प्रशासन की ओर से केवल आने जाने के लिए नाव उपलब्ध कराई गई थी। अन्य राहत सामग्री व पके पकाये भोजन की व्यवस्था नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक कोई राहत सामग्री हमारे गांव में वितरित नहीं की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाइयों का वितरण भी नहीं किया गया है। इस पर एसडीएम ने तान्या सिंह ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों को जल्द ही राहत सामग्री वितरित करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed