{"_id":"621bd480f4d54147f00a1a08","slug":"protest-barabanki-news-lko6197072120","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज की पिटाई व बूथ कैप्चरिंग के आरोप में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी इंचार्ज की पिटाई व बूथ कैप्चरिंग के आरोप में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। नगर कोतवाली सोमैय्या चौकी क्षेत्र में मतदान शुरू होते ही पोलिंग एजेंट व चौकी इंचार्ज ने एक दूसरे की पिटाई कर दी। वहीं देवा के जमुवासी मतदान केंद्र पर एजेंटों ने कोटेदार पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगा जमकर हंगामा काटा। हालांकि आननफानन पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। जिसके साथ जिलेभर में शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
शहर के सोमैय्या चौकी क्षेत्र के ढकौली स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा के पोलिंग एजेंट/ अधिवक्ता अमित व चौकी इंचार्ज कामेश राज में विवाद हो गया। इसके बाद पोलिंग एजेंट ने चौकी इंचार्ज पर पेंशन वाली सरकार (सपा) का समर्थन करने का आरोप लगा पिटाई कर दी। जिस पर चौकी इंचार्ज ने भी एजेंट की पिटाई की।
मामले की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। पुलिस के मुताबिक पोलिंग एजेंट अमित वीवीपैट मशीन के पास पहुंच गया था। पुलिस ने उसे बाहर निकाला तो अभद्रता कर गाली देने लगा। जिस पर चौकी इंचार्ज सोमैय्या उसे पकड़कर कोतवाली ले आए। शहर कोतवाल सुरेश पाण्डेय ने बताया कि पोलिंग एजेंट मानसिक बीमारी से ग्रस्त है। जिसका इलाज चल रहा है। एएसपी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि पोलिंग एजेंट वीवीपट मशीन के पास चला गया था। जिसको पुलिस ने बाहर निकाला तो गालीगलौज करने लगा।
विज्ञापन
उधर, देवा कोतवाली की माती चौकी क्षेत्र के जमुवासी में बीजेपी के पोलिंग एजेंट राकेश यादव सोनपाल व कमलेश पाल ने जोनल मजिस्ट्रेट से कोटेदार विनोद यादव पर बूथ कैप्चरिंग करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोटेदार के इशारे पर पुलिस के जवानों ने उसका बस्ता व वोटर पर्ची नाली में फेंक दी। इसकी सूचना पर पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया।
सेक्टर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी मौके पर भारी पुलिस के बल के साथ पहुंचे। मतदान केंद्र पर मौजूद सभी पोलिंग एजेंटों से बात की तो चुनाव शांतिपूर्ण होने की बात बताई। जिस पर प्रशासन ने राहत की सास ली। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामकुमारी मौर्या भी मौके पर पहुंचीं। सीओ सिटी आतिश कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई तो बूथ कैप्चरिंग का आरोप फर्जी पाया गया।
धरी रह गई सुरक्षा, अंदर पहुंचे मोबाइल, तीन पर केस
बाराबंकी। मतदान केंद्र के अंदर तक मोबाइल फोन पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। वोट डालते फोटो खींचते व वीडियो वायरल होने पर हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने तीन युवकों पर केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया।
दरियाबाद के बीकापुर युवक धनश्याम यादव मोबाइल लेकर बूथ तक पहुंचा। यहां पर वह वोट डालते वीडियो बना रहा था। जिसे अर्द्धसैनिक बल के जवान ने दबोच लिया। अभद्रता करने पर युवक को एक कमरे में बंदकर कमांडेंट मनोज गुप्ता ने रिटर्निंग अफसर विजय कुमार त्रिवेदी को सूचना दी। इसके बाद युवक को पकड़कर कोतवाली लाया गया। एसओ दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
मसौली थाने की सहादतगंज चौकी क्षेत्र के डडियामऊ, अनूपगंज बूथ पर युवक श्याम द्विवेदी को ईवीएम पर वोट डालते सेल्फी लेते युवक को पकड़ा गया। लेकिन मौका पाते ही भाग गया। मसौली थाने में युवक पर केस दर्ज किया। वहीं थाना व कस्बा बदोसरायं के मतदान केंद्र पर वोट डालते ही सेल्फी खींच पर फेसबुक पर डालने वाले युवक उवैद खां पर सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. महेश कुमार ने बदोसरायं कोतवाली में केस दर्ज कराया।