फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

एसडीएम कार्यालय में हंगामा, मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Jan 2022 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
protest
फतेहपुर (बाराबंकी)। तहसील के भू-अभिलेखों व टाउन एरिया के अभिलेखों में भिन्नता होने पर राजा महमूदाबाद के परिवारीजन बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। यहां पर टाउन एरिया के अभिलेखों की गई गड़बड़ी को दुरुस्त करने की मांग पर विवाद हो गया। जिसको लेकर काफी देर तक हंगामा चला। सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद मामला रफादफा हुआ। हालांकि बाद में एसडीएम के रीडर की तहरीर पर फतेहपुर कोतवाली में तीन लोगों को नामजद करते हुए आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर तहसील में राजा महमूदाबाद की बेशकीमती जमीनें हैं। बुधवार की सुबह राजा महमूदाबाद के परिवार के राजकुमार मो. अमीर आलम अपनी पत्नी गुलफिशां व अन्य कई लोगों के साथ एसडीएम के कार्यालय पहुंचे। जहां पर एसडीएम सचिन वर्मा व तहसीलदार राहुल सिंह के साथ चुनाव संबंधी कार्यों में व्यस्त थे।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों के चैंबर में आने को लेकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। इस पर अमीर आलम ने एसडीएम को बताया कि उनके तहसील के नॉन जेड- ए खाता संख्या 3145/ 0.090 हेक्टेयर भूमि उनके नाम है। जबकि टाउन एरिया के अभिलेखों में मनमानी कर इसमें गड़बड़ी की गई है। जिसे सही कराकर पैमाइश करा दी जाए। जिस पर एसडीएम ने बताया कि यह विवाद काफी पुराना है। जिसको लेकर मामला गरमा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने सुरक्षा गार्ड व पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। इसके बाद धक्का-मुक्की कर आरोपी बाहर आ गए। उसके बाद एसडीएम के रीडर नईम उस्मानी की तहरीर में मो. अमीर आलम खान, उनकी पत्नी गुलफिशां, दद्दन सिंह को नामजद करते हुए छह अन्य पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, गालीगलौज, कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन व महामारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसडीएम सचिन वर्मा ने बताया कि तहसील में कुछ लोगों ने अराजकता फैलाकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का कार्य किया था। केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed