फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

एक पक्षीय कार्रवाई से भड़के पूर्व विधायक पुत्र ने कोतवाली में दिया धरना

Fri, 10 Sep 2021 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
protest
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। मारपीट के एक मामले में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई पर भड़के पूर्व विधायक के पुत्र ने समर्थकों के साथ पीड़ित परिवार के पक्ष में कोतवाली पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। नाराज लोगों का आरोप है कि पुलिस ने सत्ता पक्ष के दबाव में आकर एक पक्ष की सुनवाई किए बिना ही कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कोतवाली के अंदूपुर मजरे अंसारी गांव निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह मुन्नू के भतीजे अनिल सिंह व सत्यानाम के बीच बुधवार को नैनखेरा चौराहे के पास मारपीट हो गई थी। पुलिस ने अनिल सिंह को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा जहां से गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा किसी को भी हिरासत तक में नहीं लिया गया।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचने पर पुलिस ने देर शाम को दूसरे पक्ष के घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा था। इसी से आक्रोशित होकर भाजपा के पूर्व विधायक सुंदर लाल दीक्षित के पुत्र व चेयरमैन हैदरगढ़ के पति पंकज दीक्षित तथा जिला पंचायत सदस्य कलावती त्रिवेदी के पति रामभीख त्रिवेदी ने पीड़ित परिवार के साथ कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed