फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

मनमाने तरीके से स्थानांतरण कर धूमिल की जा रही सरकार की छवि

Fri, 23 Jul 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
protest
बाराबंकी। मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। धरना दे रहे कर्मियों का कहना है कि जब तक उनके तबादले निरस्त नहीं किए जाते हैं तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्य बहिष्कार के चलते मेडिकल, फिटनेस और अस्पतालों के नवीनीकरण आदि का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष जीके मिश्रा ने कहा कि जिले के कुल 35 लिपिकों का तबादला तीन सौ किमी दूर कर दिया गया है। इसके तहत दांपत्य नीति के तहत कार्य करने वाले कर्मियों, असाध्य रोग से ग्रसित कर्मियों, सेवानिवृत्त में दो वर्ष से कम अवधि वाले कर्मियों, दिव्यांग और महिला कर्मियों को भी नहीं बख्शा गया।
विज्ञापन

आरोप लगाते हुए कहा कि मनमानी तरीके से किए गए तबादलों से सरकार की छवि को धूमिल करने का पूरा प्रयास किया गया है जिसे कर्मचारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिला मंत्री वीके पांडेय ने कहा कि यदि हमारी मांगों को नहीं माना गया और किए गए तबादलों को निरस्त नहीं किया गया तो हम आंदोलन को और तेज करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि 26 जुलाई तक यदि तबादले निरस्त नहीं किए गए तो 27 जुलाई से सभी कर्मी अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। कर्मचारियों की मांगों का राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, एनएचएम संघ के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने भी समर्थन किया है। इस मौके पर रवि वर्मा, अमित त्रिपाठी, सुशील पांडेय, दिलीप वर्मा, अमित गौड़, सुधीर शुक्ला, कमलेश कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed