{"_id":"60e749338ebc3ec20a706357","slug":"protest-barabanki-news-lko5860808120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडरों के साथ सड़कों पर उतरे किसान, जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडरों के साथ सड़कों पर उतरे किसान, जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को किसानों ने गैस सिलेंडरों के साथ सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि को वापस लिए जाने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दामों की वजह से दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम आसमान छूने लगे हैं जिससे हर वर्ग परेशान है। ऐसे में सरकार को इसके बढ़े दामों को तत्काल वापस लेना चाहिए।
केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लाए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर चले रहे किसान आंदोलन की कड़ी में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस में हुई बेतहाशा वृद्धि को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा गुरुवार को जिले के सभी ब्लॉकों में किसानों ने अपने वाहनों और संसाधनों सहित सड़क किनारे इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया। बंकी ब्लॉक से विक्रांत सैनी के नेतृत्व में शहर के नेबलेट तिराहा से झंडे व गैस सिलेंडर लेकर धनोखर चौराहे तक प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता पहुंचे।
जहां पर नायब तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि अच्छे दिन का झांसा देकर पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतें बढ़ाकर आम जनमानस के मुंह का निवाला छीन रही है। किसानों को अपनी फसल का लागत मूल्य नहीं मिल पा रहा है। वह अपनी खेती कैसे करें कि उसे अपनी लागत का उचित दाम मिल सके। इस दौरान नगर अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल, चौधरी कमालुद्दीन, बलराम यादव, मुन्ना भाई, आशु, रियाज, उमेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी क्रम में जहांगीराबाद चौराहे पर मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा रिन्कू की अगुवाई व प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, जिला संरक्षक उत्तम सिंह की उपस्थित में मुख्य चौराहे के निकट इकट्ठे होकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़े हुए दामों को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कुछ दूर पैदल मार्च भी किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार अपने अहंकार में डूबी है। उसे न तो किसान का दर्द पता है न ही आम आदमी की तकलीफ से कोई वास्ता है। जिला संरक्षक उत्तम वर्मा ने कहा कि बीते दिनों में जिस प्रकार डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दाम बढ़ाये गए हैं उससे आम आदमी की कमर टूट गयी है। इस मौके पर चौधरी प्रेमचन्द, रामानंद, ओम प्रकाश, राजेश कुमार, संजय रस्तोगी, विशेष वर्मा, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।