{"_id":"60e5fb428ebc3ed846536c33","slug":"protest-barabanki-news-lko5859349123","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई पर कांग्रेसियों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई पर कांग्रेसियों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। भाजपा की जनविरोधी सरकार में आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। सरकार का जनमानस की जरुरत की चीजों से कोई लेना देना नहीं है। खाद्य तेल, रसोई गैस, दाल की बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। देश और प्रदेश की सरकार ने जंगलराज, महंगाई, महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी के सिवाय कुछ नहीं दिया है।
यह बात बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग मध्यजोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, राष्ट्रीय छात्र संगठन व अन्य विभाग एवं प्रकोष्ठों के साथियों द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन के दौरान व्यक्त किए। कांग्रेस अध्यक्ष मोहसिन ने कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी की हर जरुरत के समान की कीमतें आसमान छू रही हैं।
पिछले दो महीनों में सरकार ने ईंधन के दामों में 29 बार बढ़ोत्तरी की है। पेट्रोल के दाम सौ रुपये पहुंच गए हैं। यही हाल रसोई गैस का है। इस दौरान कांग्रेसियों ने महंगाई में लगातार वृद्धि के खिलाफ शहर के छाया चौराहे से नगर के मार्गों से थाली बजाकर सरकार विरोधी नारे लगाकर सदर तहसील के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, शबनम वारिस, सिकंदर अब्बास रिजवी, राजवीर सिंह, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, विशाल, अजय समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।