{"_id":"60e34c5f8ebc3ec2061da2e2","slug":"protest-barabanki-news-lko5856313144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल की अभद्रता के विरोध में अमीन संघ ने शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाल की अभद्रता के विरोध में अमीन संघ ने शुरू किया धरना
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाल द्वारा की गई अभद्रता मारपीट से आक्रोशित राजस्व कर्मियों ने तहसील कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। इसमें संग्रह अमीन, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, आरके सेक्सन, लिपिक व अनुसेवक कार्य बहिष्कार कर धरने में शामिल हुए। इनकी मांग है कि हैदरगढ़ कोतवाल ओमवीर सिंह को हटाकर मजिस्ट्रेटी जांच व रिपोर्ट दर्ज की जाए।
अमीन संघ का आरोप है कि बीते दो सप्ताह पहले एसडीएम के निर्देश से अवैध खनन पकड़ने के दौरान विवाद के चलते कोतवाल ने रंजिशन मारपीट की है। सोमवार को उत्तर प्रदेश संग्रह अमीन संघ के आवाहन पर तहसील हैदरगढ़ के सभी राजस्व कर्मियों ने अनिश्चितकाल के लिए कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
बीते शनिवार को अमीन संघ तहसील अध्यक्ष मो. राजा खान कस्बा के बछरावां चौराहे पर बच्चे के लिए दूध लेने गए थे और वहां अपने साथी अमीन से बात करने लगे। शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल ने इनको मारापीटा व गालियां दीं।
विज्ञापन
इसको लेकर राजस्व कर्मियों में काफी आक्रोश है तथा कोतवाल के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करने व इनको हटाकर मामले की जांच मजिस्ट्रेट से कराने की मांग की है। अमीन संघ तहसील उपाध्यक्ष अवधेश तिवारी, संरक्षक अमर बहादुर सिंह, सरयू प्रसाद, दिलीप अवस्थी, लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष रामयज्ञ सरोज, इन्द्रमणि, आरके देवानंद श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार, अनुसेवक व अन्य कर्मचारी धरने में शामिल रहे।
मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा धरना
अमीन व लेखपाल संघ ने एडीएम को ज्ञापन देकर मांगें पूरी नहीं होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहने की घोषणा की। राजस्व संग्रह अमीन संघ जिला अध्यक्ष सर्वजीत यादव, मंत्री मोहम्मद रजा व लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला तथा राजस्व संग्रह अमीन संघ रामनगर अध्यक्ष बांकेलाल, रामसनेहीघाट अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र, सिरौलगौसपुर अध्यक्ष स्वातींद्र मिश्रा व नवाबगंज के सभी संग्रह अमीन सदस्य मौजूद रहे।