फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   protest

एफआईआर दर्ज नहीं कराने पर कर्मचारियों ने काटा हंगामा

Thu, 25 Feb 2021 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
protest
बाराबंकी। शहर स्थित मुनेश्वर विहार कॉलोनी में जांच करने गई बिजली चेकिंग टीम के सदस्यों की उपभोक्ता ने परिवारीजन के साथ मिलकर पिटाई कर दी। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों से उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज संविदा कर्मचारियों ने फील्ड में कार्य करने से मना कर दिया और पल्हरी सब स्टेशन पर हंगामा काटा और विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार शाम को एफआईआर दर्ज होने के बाद कर्मचारी शांत हुए।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन बकाया वसूली को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को कॉर्पोरेशन की टीम मुनेश्वर विहार कॉलोनी में चेकिंग कर रही थी। जांच के दौरान एमबी कॉलेज के पास उपभोक्ता विनोद कुमार के घर केबल काटकर अलग केबल जोड़कर बिजली चोरी पकड़ी गई। संविदा कर्मी शेषराम द्वारा इसका वीडियो बनाया जा रहा था। इसी दौरान शिवाकांत शुक्ला तथा उनके भाई व दो लोगों ने मिलकर वीडियो बना रहे शेषराम और कर्मचारी रामायन यादव की पिटाई कर दी और मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर दिया।
विज्ञापन

टीम वापस लौट आई और देरशाम एसडीओ से शिकायत कर उपभोक्ता के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग की। एसडीओ ने आश्वासन दिया मगर केस दर्ज नहीं कराया। इससे नाराज कर्मचारियों ने बुधवार सुबह पल्हरी उपकेंद्र पर हंगामा काटा और कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। शाम करीब तीन बजे उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कर्मचारी शांत हुए और कार्य पर लौटे। एसडीओ अमितेश्वर गोस्वामी का कहना है कि कर्मचारियों की शिकायत पर उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, सभी कर्मचारी कार्य पर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed