{"_id":"649c360af80a3f327e03c487","slug":"proposals-for-development-work-started-in-the-industrial-sector-barabanki-news-c-13-1-311416-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्यों के बनने लगे प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्यों के बनने लगे प्रस्ताव
विज्ञापन
यूपीसीडा व बिजली विभाग के अभियंताओं ने किया निरीक्षण
तीन सड़कों के साथ बैरियर व सीसीटीवी का स्टीमेट तैयार
फोटो - 45
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर महेश्वरी के निरीक्षण का असर दिखने लगा है। कुर्सी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को यूपीसीडा के अधिकारियों ने तीन सड़कों के निर्माण को लेकर प्रस्ताव तैयार किया। इसके साथ ही बैरियर व सीसीटीवी को लेकर भी आगणन प्रस्ताव तैयार किया। वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग ने खंभों एवं स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
बता दें कि दो दिन पूर्व फायर स्टेशन के भूमि पूजन में शामिल होने आए मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर महेश्वरी ने औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी रोड का निरीक्षण कर विकास कार्यों के प्रस्ताव एक सप्ताह में देने के निर्देश दिए थे। बुधवार को यूपीएसआईडीसी सीडी 7 के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने आईआईए अध्यक्ष प्रमित कुमार सिंह, लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष रंजीत कुमार श्रीवास्तव व अपनी विभागीय टीम के साथ कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे। यहां सीईओ के आदेेशों के क्रम में मार्ग संख्या 23, 28 व 20 का निरीक्षण किया और चौड़ीकरण व इंटरलॉकिंग लगवाने के लिए नापजोख की प्रक्रिया पूरी की।
इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र के प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण, लैंडस्कैपिंग, बूम बैरियर, सीसीटीवी सहित अन्य तमाम कार्यों का प्रस्ताव तैयार कराया गया। उधर, पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता सुधाकर यादव ने अपनी टीम के साथ खंभों पर रंग रोगन के साथ स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य शुरू किया है। आईआईए अध्यक्ष ने बताया कि एक सप्ताह में सभी विकास कार्यों के प्रस्ताव सीईओ को भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
बॉक्स
ब्लैक स्पॉट अमरसंडा पुलिया का किया निरीक्षण
बाराबंकी। कुर्सी महमूदाबाद मार्ग पर अमरसंडा पुलिया के पास हर साल सड़क हादसों में कई लोगों की मौत हो जाती है। इसे ब्लैक स्पॉट भी घोषित किया जा चुका है। बुधवार को लोक निर्माण विभाग खंड के एक्सईएन राजीव कुमार ने कुर्सी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के साथ मौके का जायजा लिया। इस दौरान पिछले कुछ समय में हुए सड़क हादसों की एफआईआर मंगवाकर हादसों के कारणों के बारे में जानकारी ली। एक्सईएन ने बताया कि हादसों की वजह का आकलन कर सुरक्षात्मक उपाय किए जाएंगे।