फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Prime Minister will talk to the beneficiaries of urban housing today

शहरी आवास के लाभार्थियों से आज प्रधानमंत्री करेंगे बात

Mon, 30 Aug 2021 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will talk to the beneficiaries of urban housing today
बाराबंकी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों से सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वर्चुअल संवाद करेंगे। इसके साथ ही लाभार्थियों को किस्तें भी ऑनलाइन हस्तांतरित करेेंगे। यह कार्यक्रम नगर पालिका और नगर पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

डूडा के परियोजना अधिकारी सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के 58 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में 29 हजार, 1429 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त के रूप में 21 करोड़ 42 लाख तथा 729 लाभार्थियों को तीसरी किस्त के रूप में 3 करोड़ 61 लाख रुपये की राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री योजना की लाभार्थी बड़ेल निवासी मंजू देवी, गांधीनगर निवासी सुंदरी देेवी और मखदूमपुर की रेखा कुमारी से वर्चुअल संवाद करेंगे। इसी के साथ ही मंजू को तृतीय किस्त तथा सुंदरी और रेखा को द्वितीय किस्त ऑनलाइन हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद उपेंद्र सिंह रावत करेंगे। कार्यक्रम में सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी तथा पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed