फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pregnant married woman dies under suspicious circumstances, case of dowry death

Barabanki News: गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का केस

Sat, 27 Jul 2024 05:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 27 Jul 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Pregnant married woman dies under suspicious circumstances, case of dowry death
बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पांच माह पहले ही शादी हुई थी। मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थानगांव थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी दुखहरण की पुत्री रेनू (22) का विवाह विगत 18 फरवरी को मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के करौता गांव निवासी मनोज कुमार से हुई थी। विवाहिता गभर्वती थी। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम ससुरालीजन उन्हें सीएचसी सूरतगंज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीतापुर से पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा गया।
विज्ञापन

परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने व जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मोहम्मदपुर खाला के एसएचओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पति मनोज, ससुर नेम कुमार, सास विनीता व ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed