{"_id":"6776d887cfd1425bcd06dd3e","slug":"preboard-and-annual-examinations-will-start-from-11th-preparations-will-start-barabanki-news-c-315-1-brp1007-130875-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 11 से होंगी प्रीबोर्ड व वार्षिक परीक्षाएं, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 11 से होंगी प्रीबोर्ड व वार्षिक परीक्षाएं, तैयारियां शुरू
Thu, 02 Jan 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की शुरुआत 23 जनवरी से होगी। इससे पूर्व पहले सभी शासकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से इंटर के बच्चों की वार्षिक एवं प्री बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। कक्षा नौ व 11 के बच्चों की वार्षिक एवं हाईस्कूल एवं इंटर की प्री बोर्ड परीक्षा 11 से 21 जनवरी के बीच होगी। इसको लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है।
इंटरमीडिएट के बच्चों की प्रयोगात्मक परीक्षा 23 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेंगी। इनकी प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा 4 जनवरी से 10 जनवरी के मध्य होगी। इसके लिए विद्यालयों को प्रयोगशालाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होगी, जिसके लिए बोर्ड के वेबसाइट 10 जनवरी से सक्रिय हो जाएगी। विद्यालयों को इनके प्राप्तांकन ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने इस संबंध में सभी विद्यालयों को जरूरी तैयारियां पूरी कराने के लिए निर्देशित किया है। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य नंदिता सिंह ने बताया कि इसके लिए तय समय पर परीक्षा शुरू कराने के लिए प्रश्न पत्र इत्यादि तैयार किया जाने लगा है।