{"_id":"6776d955dbaa959de60ea348","slug":"preboard-and-annual-examinations-will-start-from-11th-preparations-will-start-barabanki-news-c-315-1-brp1006-130900-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: डंपर से हुई भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: डंपर से हुई भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौत
Thu, 02 Jan 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर बुधवार आधी रात तेज रफ्तार डीसीएम व डंपर में आमने-सामने हुई भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे डंपर चालक को स्थानीय लोगों ने दौड़ा कर पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
जिले के ही घुंघटेर थाना क्षेत्र के खुज्झी गांव के निवासी रामप्रकाश यादव का पुत्र कल्लू यादव (25) लखनऊ में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में डीसीएम चलाता था। पिता के अनुसार बुधवार देर रात कल्लू बहराइच से डीसीएम लेकर लखनऊ जा रहा था। बाराबंकी शहर में पल्हरी चौराहे के निकट पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे डंपर ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय आसपास कई वाहन चालक व दुकानदार मौजूद थे। लोगों ने घटना के बाद भाग रहे डंपर चालक को पकड़ लिया।
डीसीएम चालक कल्लू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को साैंपने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।