फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Pre-board will have board exam centers live test

प्री-बोर्ड में होगा बोर्ड परीक्षा केंद्रों का लाइव टेस्ट

Thu, 28 Nov 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pre-board will have board exam centers live test
बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिन परीक्षा केंद्रों के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है, उनकी हकीकत प्री-बोर्ड में परखी जाएगी। डीआईओएस दफ्तर में बैठकर जिलेभर के माध्यमिक विद्यालयों की परीक्षा की पारदर्शिता का लाइव प्रसारण स्क्रीन पर देखा जा सकेगा। ताकि परीक्षा केंद्र बने जिन कॉलेजों से लाइव प्रसारण में दिक्कत हो उन्हें बोर्ड परीक्षा से पहले दुरुस्त करा लिया जाए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की वर्ष 2019-20 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी में होंगी। छात्र-छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता व परीक्षा का भय दूूर करने के लिए मुख्य परीक्षा से पहले दो प्री-बोर्ड की परीक्षा कराई जाएंगी। इसको लेकर डीआईओएस ने 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा की समयसारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

प्री-बोर्ड की पहली परीक्षा 13 से 21 दिसंबर व दूसरी परीक्षा छह से 13 जनवरी तक होगी। इस बार नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर परीक्षा का लाइव प्रसारण होगा। इसको लेकर बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए गए कॉलेजों में वाइस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे व राउटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कॉलेजों को वाई-फाई से लैस किया गया है। ये व्यवस्था बोर्ड की मुख्य परीक्षा के समय फेल न हो, इसको लेकर प्री-बोर्ड परीक्षा का लाइव प्रसारण कर इसकी हकीकत परखी जाएगी। ताकि मुख्य परीक्षा से पहले जो खामियां हों उन्हें दूर कर लिया जाए।
बोर्ड परीक्षा के लाइव प्रसारण का दुरुपयोग न हो। इसको लेकर विभाग कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। प्री-बोर्ड का लाइव प्रसारण कर हर खामी को दूर किया जाएगा। जैसे प्रश्नपत्र भले ही कैमरे की नजर में खोले जाने हैं मगर ये भी देखा जाएगा कि कैमरा कहीं ऐसे स्थान पर तो नहीं लगा है कि उसकी नजर से खुले प्रश्नपत्रों की स्क्रिनिंग हो जाए।
वहीं निकास के साथ कमरों में लगे कैमरों में पूरी तरह से सभी परीक्षार्थियों के क्रिया कलाप स्पष्ट दिख रहे हैं या नहीं। वाइस रिकार्डर सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं, इन सबकी परख होगी। साथ ही परीक्षा की गोपनीयता को लेकर हर कोई मोबाइल पर लाइव प्रसारण देखकर दुरुपयोग न कर सके। इसको लेकर विभाग परीक्षा केंद्र बने कॉलेजों से इंटरनेट प्रोटेक्शन एड्रेस लेकर उसके पासवर्ड स्वयं चेंज कर लेगा। जिसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक समेत जिम्मेदार अफसरों के पास ही होगी।
प्री-बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को मिश्रित सीटिंग प्लान बनाकर कक्ष में बैठाया जाएगा। वहीं सीटिंग प्लान की एक प्रति कक्ष के दरवाजे पर चस्पा की जाएगी। इस परीक्षा में सभी छात्र-छात्राओं को शामिल होना अनिवार्य होगा। प्री-बोर्ड की प्रत्येक दिन की परीक्षा के समाप्त होने के बाद विषय अध्यापक उसी दिन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। परीक्षा सम्पंन होने के बाद छात्र-छात्राओं की अंक की टेबुलेशन शीट तैयार की जाएगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लाइव प्रसारण को लेकर विद्यालयों में लगाए गए राउटर सिस्टम परखने के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। ताकि जो खामियां हैं उन्हें मुख्य परीक्षा से पहले दूर करा लिया जाए। वहीं लाइव प्रसारण का दुरुपयोग न हो इस संबंध में हर पहलू पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed