फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Power outages every 30 minutes; 35 villages plunged into darkness.

Barabanki News: हर 30 मिनट में गुल हो रही बिजली, 35 गांवों में अंधेरा

Sun, 26 Jul 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 26 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Power outages every 30 minutes; 35 villages plunged into darkness.
बाराबंकी। शहर से लेकर गांवों तक ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। औसतन हर 30 मिनट में बिजली ट्रिप हो रही है। सूरतगंज बिजली उपकेंद्र से जुड़े पांचों फीडरों में सबसे खराब स्थिति मोहम्मदपुर खाला फीडर की बनी हुई है। करीब 35 गांवों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसका सबसे अधिक असर मोहम्मदपुर खाला फीडर पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में शनिवार शाम हुई हल्की बारिश के बाद ट्रिपिंग बढ़ गई। कभी दस मिनट तो कभी 20 मिनट। रात आठ बजे तक ट्रिपिंग की समस्या रही। वहीं सूरतगंज क्षेत्र में हर 30 मिनट में ट्रिपिंग हो रही है। इससे जिगनी, हेतमापुर, मोहम्मदपुर खाला, चंदूरा, रायपुर, इमलीपुर, टांडा सहित 35 गांवों के उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस समय औसतन केवल 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। लगातार कटौती और ट्रिपिंग के कारण लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ रही है। हैदरगढ़ क्षेत्र में मुख्य लाइन के इंसुलेटर में आई खराबी के कारण शनिवार सुबह 11 बजे से अपरान्ह डेढ़ बजे तक बिजली गुल रही। इससे 30 हजार लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार का कहना है कि फॉल्ट को तुरंत दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के तार में चिपके तीन कौवा करंट से मरे
हैदरगढ़। पेचरुआ गांव के पास बिजली लाइन की चपेट में आए तीन कौवा करंट से मर कर तार में लटके दिखाई दिए। शनिवार को बिजली 11000 केवीए लाइन के पास आपस में उलझते हुए तीन कौवा बिजली करंट लगने से तार में चिपक कर लटक गए। लोगों ने फोटो खीच कर सोशल मीडिया पर वायरल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed