{"_id":"62bf4a8c1e2e6c3ac97c44d7","slug":"power-cut-barabanki-news-lko6377402191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सौ गांवों में शुरू नहीं हो सकी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ सौ गांवों में शुरू नहीं हो सकी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। तेज हवा और बारिश के कारण बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था को सुधारने में पावर कॉर्पोरेशन की टीमें शुक्रवार को भी लगी रहीं। बृहस्पतिवार को करीब 1200 गांवों की बिजली गुल हो गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 1050 गांवों की आपूर्ति तो बहाल हो गई मगर 150 गांव में बिजली आपूर्ति शुरू करना चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि बिजली के खंभे टूटे पड़े हैं। फतेहपुर क्षेत्र में 50 गांवों और रामनगर के 100 गांवों में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
हैदरगढ़ क्षेत्र में 16 घंटे बाद शुक्रवार दोपहर बिजली आपूर्ति शुरू हुई। लेकिन रातभर ग्रामीणों को बिना बिजली गुजारनी पड़ी। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी शुक्रवार सुबह से ही जुटे रहे और इनकमिंग ट्रांसफार्मर और क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त किया। बुढनापुर, जलालपुर, बारा, रौनी, वैद्यखेरा, भितरी, मनी का पुरवा, तेजवापुर, सरैंया, गोतौना, सोनिकपुर, रायपुर, जमुनीपुर समेत करीब पांच सौ गांवों की बिजली आपूर्ति शुरू हुई। शुक्रवार को दिन में तय रोस्टिंग के अनुरूप आपूर्ति होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
फतेहपुर क्षेत्र में छेदा इसरौली, हसनपुर टांडा, मदनपुर, भगौली, गौरासैलक समेत करीब 50 गांवों में आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। करीब 15 घंटे बाद बेलहरा, बड्डूपुर, छेदा इसरौली समेत करीब 190 गांवों की आपूर्ति शुरू हुई। भगौली, निजामपुर, रायपुर, शाहपुर, शैली किरतपुर, बसंतपुर, दफरपुर, बड्डूपुर, सलेमपुर, नरपतपुर, चंदौली, गोडैचा, हरिनारायणपुर, मोहब्बतपुर, बड़ागांव, गोपालपुर, काशीपुर, इनायतापुर, हिदायतपुर सिपाह, सलेमपुर गांव की बिजली आपूर्ति शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हो गई। लेकिन ग्रामीणों को चार घंटे ही बिजली मिल सकी।
विज्ञापन
रामनगर में कस्बा की बिजली आपूर्ति तो शुरू हो गई लेकिन करीब 100 गांव की बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति दोपहर दो बजे के बाद शुरू हुई। रामसनेहीघाट क्षेत्र में फाल्ट पता करने में ही पांच घंटे बीत गए। दोपहर में खंभे को दुरुस्त कर टूटे तार को जोड़ा गया। इसके बाद बैसनपुरवा, चंदौली, मालिनपुर, दरौली, ताला आदि गावों बिजली आपूर्ति शुरू हुई।