{"_id":"62ae2aee70c22143a4128005","slug":"power-cut-barabanki-news-lko635812174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर और सूरतगंज में फुंका ट्रांसफॉर्मर, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर और सूरतगंज में फुंका ट्रांसफॉर्मर, बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। रामनगर नगर पंचायत में कादिराबाद वार्ड तथा सूरतगंज कस्बे में ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों को पूरी रात बिन बिजली के काटनी पड़ी। दोनों जगह शनिवार शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे करीब बीस हजार आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं हैदरगढ़ क्षेत्र के 110 गांव में 13 घंटे बिजली कटौती हुई। इससे एक लाख से अधिक आबादी को परेशानी हुई।
रामनगर क्षेत्र के कादिरा वार्ड में रखे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार रात शॉर्टसर्किट के चलते आग लग गई। इससे ट्रांसफार्मर फुंक गया और वार्ड के 12 हजार लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं शुक्रवार रात ही सूरतगंज कस्बे में रखा ट्रांसफार्मर भी तेज आवाज के साथ फुंक गया। इससे आठ हजार आबादी प्रभावित है।
दोनों जगहों पर शनिवार शाम तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका। हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम मर्दापुर, बनवारगंज, रायपुर, पोखरा, बहुता, लाही, सहावर, समनामऊ सहित 110 गांव में 13 घंटे बिजली कटौती हुई। इससे एक लाख से अधिक आबादी प्रभावित है। फतेहपुर क्षेत्र में बेलहरा, चिरैया, घाघसी, गौरा, बसारा, इसरौली में आठ घंटे तो संदुपुर, खली नगर, वाजितपुर, मझगांव, रारिया, हसनपुर टांडा, रौजा समेत करीब 60 गांवों में दस घंटे बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन
इससे करीब एक लाख आबादी प्रभावित है। सूरतगंज क्षेत्र के रानीगंज फीडर से जुड़े गांव रानी बाजार, ददौरा, अगानपुर, मलिहामऊ, कांप, भगवतीपुर, सीहामऊ, तारापुर, कंधईपुर, विछलखा में शनिवार सुबह चार बजे से बिजली गुल रही। करीब 10 घंटे बाद बिजली आई भी तो लो-वोल्टेज से लोग परेशान रहे।
वहीं शहर के मोहल्ला आवास विकास, लखपेड़ाबाग, मोहारीपुरवा में शुक्रवार रात तीन घंटे बिजली गुल रही। वहीं शनिवार को अनुरक्षण कार्य के चलते दशहराबाग, सुभाष नगर, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, भरतपुरम में दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे करीब 35 हजार आबादी प्रभावित रही। इसके अलावा दिन में बिजली की आवाजाही लगी रही।
अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मांग ज्यादा होने के चलते ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने की समस्या आ रही है। इमरजेंसी रोस्टिंग के चलते बिजली कटौती हो रही है। अधिशासी अभियंताओं को टीम गठित कर फाल्ट को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। दिन हो या रात फाल्ट को तत्काल दुरुस्त कराया जा रहा है।