फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

सोना मुहाल, रात में कई बार गुल हुई बिजली

Wed, 15 Jun 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
power cut
बाराबंकी। गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति अनियमित होने से जिले के लोग बेहाल हैं। गांवों में जहां 12 घंटे से अधिक कटौती हो रही है वहीं सोमवार रात शहर में रात को करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। चार बार बिजली आई गई। लोगों का सोना मुहाल हो गया। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के अनुसार, बरसात होने के बाद खपत कम होने पर ही निर्धारित आपूर्ति मिल पाएगी।
विज्ञापन

सोमवार की रात ओबरी सब स्टेशन से जुड़े आवास विकास कॉलोनी, सिविल लाइन, नहर कॉलोनी आदि में चार बार बिजली गुल हुई। आवास विकास में लाइन में फाल्ट आने के कारण कर्मचारी ठीक करने में लगे रहे। जिनके घर पर इनवर्टर की व्यवस्था थी वह तो ज्यादा परेशान नहीं हुए मगर जो केवल बिजली के सहारे थे उनका सोना मुहाल हो गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार रामसनेहीघाट, हैदरगढ़ फतेहपुर क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में इस समय 12 घंटे से अधिक कटौती हो रही है। गांवों में बिजली का कोई रोस्टर नहीं रह गया है। बाराबंकी डिवीजन के अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि डिवीजन या उपकेंद्र स्तर से बिजली कटौती नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण बिजली की मांग बहुत हो गई है। फाल्ट ठीक करने के लिए रात में भी कर्मचारी तैनात रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में मिली मात्र 10 घंटे बिजली
मंगलवार को सब स्टेशन हैदरगढ़ ग्रामीण की बिजली भोर में काट दी गई। सुबह आठ बजे बिजली आई और एक घंटा बाद नौ बजे फिर काट दी गई। इसके बाद दोपहर तक लोग भीषण गर्मी में परेशान होते रहे। कई बार कटौती के बीच पूरे दिन करीब दो से ढाई घंटा बिजली मिली। चौबीसी फीडर से जुड़े अंसारी, भिखरा, खरसतिया, गोसूपुर, चौबीसी, भैरमपुर, पिचूरी सहित 30 गांवों में रात साढ़े ग्यारह बजे बिजली कटौती हुई।
रात में एक बजे आई लेकिन एक घंटे में फिर से कटौती हो गई। रात से सुबह आठ बजे तक मात्र एक घंटा बिजली मिली और एक घंटे बाद नौ बजे फिर चली गई। दिन में तीन घंटा की कटौती के बाद एक बजे बिजली आई फिर तीन बजे चली गई। बहुता, टेलीफोन, त्रिवेदीगंज आदि फीडरों से जुड़े सौ से अधिक गांवों का भी यही हाल रहा।

रात दिन मिलाकर 10 घंटा बिजली मुश्किल से मिली है। हैदरगढ़ टाउन में रात साढ़े ग्यारह बजे बिजली आई तथा एक दो बार कटौती के बीच आपूर्ति सही चली। लेकिन दिन में कई बार कटौती से प्रचंड गर्मी में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed