{"_id":"615b536f8ebc3e6251104f63","slug":"power-cut-barabanki-news-lko598652347","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में आठ घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में आठ घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर (बाराबंकी)। बारिश के चलते एचटी लाइन के चार बिजली खंभे गिर गए जिससे कस्बा समेत क्षेत्र के करीब 20 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब आठ घंटे आपूर्ति ठप होने से करीब 70 हजार की आबादी पूरी तरह से प्रभावित रही।
सोमवार की सुबह बस स्टॉप व रेलवे स्टेशन के पास चार बिजली के खंभे गिर गए। इससे कस्बा फतेहपुर समेत ग्राम मीन नगर, रसूलपुर, नंदकुई, सरैय्या, शेखनपुर, हसनपुर, इसेपुर, मझगांव आदि गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा।
करीब आठ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। सप्लाई बंद होने से कस्बे समेत कई गांव की करीब 70 हजार की आबादी प्रभावित रही। एसडीओ सर्वेश कुमार का कहना है कि खंभे गिरने कारण लाइन फाल्ट होने के साथ 33 हजार की लाइन ब्रेक डाउन हो गई थी। मुख्य लाइन को दुरुस्त करने में समय लग गया। फाल्ट दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। (संवाद)