फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   power cut

बकाया पर काटी नगर पालिका की बिजली

Thu, 26 Aug 2021 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
power cut
बाराबंकी। सरकारी दफ्तरों के बिल नहीं जमा हो रहे हैं। बिना बिल जमा किए ही सरकारी कार्यालय रोशन हो रहे हैं। बल्ब, पंखे से लेकर एसी धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं। पावर कॉर्पोरेशन की नोटिस के बाद नगर पालिका ने कोई सुध नहीं ली। इसको लेकर पावर कॉर्पोरेशन ने नगर पालिका की बिजली काट दी।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भी बकाया बिजली बिल जमा नहीं हो रहा है। इस कारण अब तक करीब दो करोड़ 38 लाख रुपए बिजली बिल बकाया हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा बकाया बिल शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग है।
विज्ञापन

नोटिस के बाद बिजली बकाया वाले विभाग से आश्वासन तो मिला लेकिन बिल जमा नहीं हुआ। लेकिन नगर पालिका की ओर से न तो बिजली का बिल जमा किया गया और न ही नोटिस का कोई जवाब दिया गया। बिल जमा न होने पर पावर कॉर्पोरेशन ने नगर पालिका की बिजली कनेक्शन काट दिया। कनेक्शन कटने से बुधवार को अधिकारी व कर्मचारी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय का कार्य भी प्रभावित रहा। जैसे तैसे जनरेटर से काम चलाया गया लेकिन गर्मी व उमस से सभी परेशान रहे। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र का कहना है कि करीब 15 लाख रुपये के बकाया पर नगर पालिका की बिजली काटी गई है। जिन सरकारी विभाग का बिजली बिल बकाया है उन विभाग को पुन: नोटिस भेजी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed