फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Power Corporation struggles to locate three faults; city left in disarray for two hours.

Barabanki News: तीन फाॅल्ट खोजने में उलझा पावर कॉर्पोरेशन, शहर दो घंटे रहा बेहाल

Thu, 09 Jul 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 09 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Power Corporation struggles to locate three faults; city left in disarray for two hours.
बाराबंकी। महज तीन टूटी डालियों ने शहर में ओबरी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। बुधवार शाम हुई चंद मिनट की बारिश और तेज हवाओं के बाद ओबरी जंगल के पास बिजली लाइन पर तीन जगह पेड़ों की डालियां गिरने से शहर के 14 मोहल्ले की करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

बिजली गुल होते ही इंटरनेट सेवाएं भी ठप पड़ गईं। सबसे हैरानी की बात यह रही कि तीनों फाॅल्ट तलाशने में पावर कॉर्पोरेशन को करीब दो घंटे लग गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बिना सूचना पेड़ों की छंटाई से 60 गांवों में बिजली संकट
कोटवाधाम। क्षेत्र स्थित बिजली उपकेंद्र से जुड़े करीब 60 गांवों के उपभोक्ता पिछले तीन दिनों से बिना पूर्व सूचना के रोज सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली कटौती झेल रहे हैं। पावर कॉर्पोरेशन 33 केवी लाइन से सटे पेड़ों की छंटाई करा रहा है लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दरियाबाद-बदोसराय और कोटवाधाम-कोटवासड़क मार्ग से गुजरने वाली 33 केवी लाइन पर पेड़ों की टहनियां बार-बार फॉल्ट और ब्रेकडाउन का कारण बन रही थीं। इसी वजह से छंटाई कराई जा रही है। एसडीओ राजवीर सिंह का कहना है कि 33 केवी लाइन पर कुछ पेड़ों की छंटाई का कार्य बाकी था, जिसे पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed