फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Postal Service Solution Day will be organized from May

Barabanki News: मई से डाक सेवा समाधान दिवस का होगा आयोजन

Mon, 14 Apr 2025 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Postal Service Solution Day will be organized from May
बाराबंकी। डाक मंडल में डाक सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं शिकायत निवारण तंत्र को प्रभावी बनाने के लिए डाक सेवा समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह पहल आगामी मई से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य डाक सेवाओं के संबंध में जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करना है। बाराबंकी डाक मंडल के डाक अधीक्षक घनश्याम ने बताया कि गर्मियों में यह समाधान दिवस प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा सर्दियों में प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। समाधान दिवस के दौरान मंडल प्रमुख, समस्त उपमंडलीय अधिकारी तथा मंडलीय कार्यालय की टीम उपस्थित रहेगी और सभी शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, डाक विभाग ने एक नया हेल्पलाइन नंबर 8004870188 जारी किया है, जिसके माध्यम से ग्राहक अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहक इस समाधान दिवस पर मंडलीय कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से भी अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed