{"_id":"5eff6d488ebc3ea07017f4b3","slug":"positive-barabanki-news-lko529024980","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 पीएसी जवान समेत 31 मिले कोरोना पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 पीएसी जवान समेत 31 मिले कोरोना पाजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। पीएसी के 25 जवानों समेत 31 और लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। सभी संक्रमितों को उपचार के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। संक्रमितों में पहले से पीड़ित शहर के एक व्यापारी की पत्नी और बेटा भी शामिल हैं। सभी के परिवार के 28 लोगों को होम क्वारंटीन कराते हुए इलाके की सीमाओं को सील करा दिया गया। पीएसी के अब तक 49 जवान कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसके साथ जिले में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 101 हो गए हैं।
प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग तमाम प्रयासों के बाद भी जिले में कोरोना के संक्रमण फैलने से रोक नहीं लगा पा रहा है। गुरुवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में पीएसी के 25 और जवान कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले कई जवानों के संक्रमित मिलने पर अन्य जवानों की रैंडम जांच कराई गई थी। सभी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को उपचार के लिए चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीएसी वाहिनी परिसर पहले से ही सीज चल रहा है। परिसर को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है।
इसके अलावा गत दिनों संक्रमित पाए गए शहर के गुलरिया गार्दा मोहल्ले के रहने वाले एक व्यापारी के परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराई गई। देर रात आई रिपोर्ट में व्यापारी की पत्नी और बेटा भी संक्रमित पाया गया है। उधर टिकैतनगर कस्बे की रहने वाली एक महिला 29 जून को सूरत से लौटने के बाद होम क्वारंटीन में थी। इस महिला के अलावा टिकैतनगर में गुजरात से लौटा एक युवक भी संक्रमित पाया गया। वहीं पूरेडलई गांव का एक युवक 29 जून को दुबई से आने के बाद होम क्वारंटीन में था। युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके परिवार के 17 लोगों को होम क्वारंटीन कराते हुए गांव की सीमाओं को सील कर दिया गया है। इसी प्रकार सफदरगंज क्षेत्र के बेहटा गांव की रहने वाली एक महिला एक जुलाई को दिल्ली से आई थी। उसकी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिवार के 11 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया। उसके गांव की सीमाओं को सील कर दिया गया है।