फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   positive

22 और मिले कोरोना संक्रमित, 102 लोग क्वारंटीन

Sun, 21 Jun 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
positive
बाराबंकी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दंपती समेत 22 संक्रमित मिलने से रविवार को प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आ गई और सभी पीड़ितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संक्रमितों के परिवार के 102 लोगों को होम क्वारंटीन कराते हुए गांव की सीमाओं को सील करते हुए आवागम बंद कर दिया गया। पॉजिटिव मिले मरीजों में सबसे ज्यादा दिल्ली, मुंबई और सूरत से लौटे प्रवासी बताए जा रहे हैं। इसके बाद जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 93 पहुंच गई है। आठ लोगों के स्वस्थ होने पर रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

जिले में सबसे ज्यादा 11 संक्रमित फतेहपुर क्षेत्र में मिले हैं। क्षेत्र के इस्लामनगर में एक युवक, उसकी पत्नी और बेटी तथा एक अन्य परिवार की महिला पॉजिटिव पाई गई। ये चारों लोग गत दिनों दिल्ली से आए थे। घरों में क्वारंटीन करने के साथ सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। शनिवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद चारों को चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी क्षेत्र के शेखपुर के रहने वाले दो लोग और लालपुर के भी दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये भी दिल्ली से लौटे थे। इसके अलावा बनार और चपरी गांव में एक-एक कोरोना पीड़ित पाया गया। दोनों युवक पिछले दिनों गुड़गांव से आए थे। वहीं गंगौला गांव एक एक युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक एक सप्ताह पूर्व मुंबई से आया था। सभी को उपचार के लिए चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके परिवार के 66 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही गांवों की सीमाओं को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा सिद्वौर क्षेत्र में दो संक्रमित पाए गए हैं। एक सप्ताह पूर्व सूरत से लौटा शाहपुर गांव का एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद युवक को अस्पताल भेजने के साथ परिवार के 12 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। इसके साथ सरायं सालिम गांव का युवक भी कोरोना पीड़ित मिला है। यह युवक 16 जून को दिल्ली से आया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद परिवार के चार लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। इसी प्रकार त्रिवेदीगंज क्षेत्र के दोहरी गांव का रहने वाला एक युवक जो 15 जून को दिल्ली से आया था देर रात आई जांच रिपोर्ट में पाजिटिव पाया गया है जिस पर इनके परिवार के चार लोगों को होम क्वारंटीन कराते हुए गांव की सीमाओं को सील कर आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र में आठ पॉजिटिव मिले हैं। इनमें फैजुल्लागंज में एक महिला और एक युवक पीड़ित मिले। ये दोनों एक सप्ताह पूर्व मुंबई से आए थे। वहीं नयापुरवा गांव में दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दोनों युवक एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से आए थे। दक्षिण टोला में दो लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दोनों पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा राजपुरम् में गत दिनों संक्रमित मिले युवक के संपर्क में आने से परिवार की एक महिला और एक बालिका भी चपेट में आ गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ परिवार के 20 लोगों को क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed