फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   positive

आठ वर्षीय बालिका समेत तीन और संक्रमित मिले

Sat, 20 Jun 2020 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
positive
बाराबंकी। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को मां-बेटी व आठ वर्षीय बालिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद तीनों को उपचार के लिए चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही गांव की सीमाओं को सील कराते हुए आवागम बंद करा दिया गया है। परिवार के करीब 16 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। इसके साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 250 का आंकड़ा पार कर गई है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर क्षेत्र के पूरेजबर गांव की रहने वाली आठ वर्षीय बालिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह बालिका अपने माता-पिता से साथ दिल्ली में रहती थी। एक सप्ताह पूर्व परिवारीजनों के साथ गांव आई थी। जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम क्वारंटीन करा दिया था। बालिका की तबीयत बिगड़ने पर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद बालिका को उपचार के लिए चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके परिवार के छह लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। इसके साथ ही गांव की सभी सीमाओं को सील करते हुए आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन

टिकैतनगर के कस्बा इचौली के लालापुर की रहने वाली मां-बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इनकी दूसरी बेटी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला अपनी दो बेटियों के साथ गाजियाबाद में अपने पति के साथ रहती है। लॉकडाउन की वजह से वह दोनों बेटियों को लेकर 13 जून को अपने मायके लालापुर आ गई थी। शुक्रवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में मां-बेटी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों को उपचार के लिए चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने परिवार के 10 लोगों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। गांव की सीमाओं को सील करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed