{"_id":"5eebafec8ebc3e42cb0e1894","slug":"positive-barabanki-news-lko526623260","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासमू समेत सात और मिले कोरोना पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासमू समेत सात और मिले कोरोना पाजिटिव
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण थम नहीं रहा है। बुधवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में सात लोग और पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दो वर्षीय मासूम समेत छह लोग एक ही परिवार के हैं। संक्रमित मिला एक युवक पिछले दिनों अमृतसर से लौटा था। सभी को उपचार के लिए चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के गांव को सील कर दिया गया है। उसके परिवार के नौ लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। चार लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
दरियाबाद कस्बे के पटखानी मोहल्ले का रहने वाला एक युवक चार दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। दिल्ली से लौटे युवक को होम क्वारंटीन कराया। जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके साथ परिवार के लोगों की जांच कराई गई। बुधवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में युवक की दो वर्षीय बेटी, पांच वर्षीय बेटा, 28 वर्षीय पत्नी, 40 वर्षीय भाई और 70 वर्षीय मां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी को उपचार के लिए चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक ही परिवार के छह लोगों के कोरोना की चपेट में आने से मोहल्ले में हड़कंप मचा है। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के चार और लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। यह मोहल्ला पहले से ही सील चल रहा है।
दरियाबाद क्षेत्र के कोडरा गांव का एक युवक नौ जून को अमृतसर से वापस आया था। होम क्वारंटीन में चल रहा युवक बुधवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद युवक को उपचार के लिए चन्द्रा अस्पताल भेजा गया है। उसके परिवार के आठ लोगों को होम क्वारंटीन कराते हूूए गांव के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। गांव में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी शुरू कराने की तैयारियां चल रही है। दो वर्षीय मासूम और 70 वर्षीय दो महिलाओं के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम की उन पर विशेष नजर है। चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके उपचार में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।