फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   positive

आठ वर्षीय बालक समेत नौ मिले कोरोना पाजिटिव

Thu, 11 Jun 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
positive
बाराबंकी। लॉकडाउन में छूट दिए जाने के बाद से कोरोना का संक्रमण जिले में तेजी से फैलने लगा है। कई दिन से लगातार पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद आई जांच रिपोर्ट में आठ वर्षीय बालक समेत नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी पीड़ितों को उपचार के लिए हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार के 59 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। वहीं संक्रमित पाए गए लोगों के गांवों की सीमाओं को सील कराते हुए सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। सील किए गए इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह से हर दिन कोरोना के मरीज मिले रहे हैं। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में आठ वर्षीय बालक समेत नौ लोग पाजिटिव पाए गए हैं। फतेहपुर क्षेत्र के रसूलपुर का रहने वाला बालक अपने पिता के संपर्क में आने की वजह से संक्रमित हुआ बताया जा रहा है। इसी परिवार की एक 60 वर्षीय वृद्धा की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। दोनों को हिंद अस्पताल में भर्ती कराते हुुए परिवार के 12 लोगों को क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन

देवा कस्बे एक एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से लौटा था। इसी प्रकार क्षेत्र के कुसुंभा और इब्राहिमपुर कला गांव के दो युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों युवक भी एक सप्ताह पहले दिल्ली से आए थे। सभी होम क्वारंटीन थे। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी प्रकार पींड़ गांव की एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह महिला रसूलपुर से कुछ दिन पूर्व अपनी ससुराल पींड़ आई थी। परिवार के करीब 22 लोगों को क्वारंटीन कराते हुए इलाके की सीमाओं को सील कर आवागमन पर पूरी तरह से रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार सिद्वौर क्षेत्र के इसरौली गांव में दो युवक कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं ये दोनों युवक एक सप्ताह पूर्व मुंबई से आए थे और होम क्वारंटीन पर थे। इसी प्रकार असंद्रा क्षेत्र का पट्टी सयैद गांव का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है यह युवक 9 जून को दिल्ली से आया था। जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद तीनों को हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके परिवार के 20 लोगों को चिहिन्त कर क्वारंटीन करा दिया गया है। इन गांवों की सीमाओं को सील करते हुए आवागमन पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही आवश्यक वस्तुओं की होम डिलवेरी कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed