फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   polling on 27 february in barabanki

27 फरवरी को 22.95 लाख मतदाता डालेंगे वोट

Sun, 09 Jan 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
polling on 27 february in barabanki
बाराबंकी। आखिरकार इंतजार कर घड़ियां समाप्त हुईं और विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई। जारी अधिसूचना के अनुसार जिले में पांचवें चरण में चुनाव सम्पन्न होगा। एक फरवरी से नामांकन शुरू होगा जो 9 फरवरी तक कराया जाएगा।
विज्ञापन

9 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 फरवरी का दिन नाम वापसी के लिए निर्धारित होगा। जबकि मतदान 27 फरवरी को कराया जाएगा। मतगणना 10 मार्च को नवीन मंडी परिसर में कराई जाएगी। जिले की छह विधानसभा क्षेत्र व एक आंशिक विधानसभा क्षेत्र में 1707 मतदान केंद्रों के 2829 बूथों पर 22 लाख 95 हजार 987 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को अधिसूचना जारी होने के बाद अधिकारी सतर्क हो गए है। चुनाव सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर पर 24 हजार 300 अधिकारियों व कर्मचारियों की फीडिंग पूरी हो गई है। इन्हीं कर्मचारियों का रेंडमाइजेशन होगा और 13 हजार कर्मचारियों को चुनाव में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें 10 प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व रहेंगे। इन सभी कर्मचारियों का डबल डोज वैक्सीनेशन कराया जाएगा। मतदान केंद्रों पर मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था होने के साथ ही आशंका होने पर मतदान कार्मिकों की कोरोना जांच कराकर संतुष्टि की जाएगी। जिले के बाराबंकी सदर, हैदरगढ़, दरियाबाद, रामनगर, कुर्सी, जैदपुर के अलावा आंशिक रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र शामिल हैं।
हर बूथ पर एक ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन भी होगी। ईवीएम में 15 उम्मीदवारों के नाम व चुनाव चिन्ह के उल्लेख के साथ नोटा का बटन भी होगा। मतदान के दिन 1430 बूथों की वेबकास्टिंग की जाएगी। अर्थात मतदान का नजारा चुनाव आयोग लाइव देख सकेगा।
शनिवार को निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने का इंतजार होता रहा। लोग टीवी व संचार के अन्य साधनों के माध्यम से चुनाव को लेकर दी जाने वाली जानकारी व कार्यक्रम को जानने के लिए व्याकुल दिखे। वहीं डीएम डॉ. आदर्श सिंह व एसपी अनुराग वत्स ने सिरौलीगौसपुर इलाके में जाकर कई मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का हाल देखा।
विधानसभावार ब्योरा
विधानसभा बूथ महिला पुरुष थर्ड जेंडर कुल मतदाता
266 कुर्सी-- 487--183609--210069--10--393688
267 रामनगर-- 434--156624--181034--5--337663
268 बाराबंकी-- 472--183018--207268--33--390319
269 जैदपुर-- 477--188134--208049--14--396197
270 दरियाबाद-- 502--194647--216221--9--410877
272 हैदरगढ़-- 434--166050--182471--9--348530
271 रूदौली आं-- 23--8741--9972--0--18713
----------------------------------------------------------
कुुल संख्या-- 2829--1080823--1215084--80--2295987
----------------------------------------------------------
संवेदनशील मतदान केंद्र और बूथ-
विधानसभा केंद्र बूथ
266 कुर्सी-- 55--82
267 रामनगर--49--87
268 बाराबंकी --32--64
269 जैदपुर--42--94
270 दरियाबाद-- 64--106
272 हैदरगढ--33--65
------------------------------------
कुल-- 275 मतदान केंद्र, 498 बूथ
--------------------------------------
1417 बूथों पर होगी वेबकॉस्टिंग
कुर्सी-- 244
रामनगर-- 217
बाराबंकी-- 236
जैदपुर-- 238
दरियाबाद-- 252
हैदरगढ़-- 217
रुदौली आं.-- 13
-------------
मतदान केंद्र--1707
मतदेय स्थल--2829
कार्मिकों की संख्या--11316
10 प्रतिशत अति.--1131
कुल कार्मिकों की सं.--12447
पीठासीन अधिकारी--2829
प्रथम मतदान अधिकारी--2829
द्वितीय मतदान अधि.--2829
तृतीय मतदान अधि.--2829
----------------------------------------------
अधिसूचना जारी होते ही हटाए जाने लगे पोस्टर और होर्डिंग्स
बाराबंकी। विधानसभा चुनावों को लेकर अधिसूचना जारी होते ही चुनाव से संबंधित होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटाने का काम युद्घस्तर पर शुरू हो गया। शहर में पटेल तिराहे से मुख्य मार्ग के दोनों ओर लगी होर्डिंग्स को हटवाने के लिए नगर पालिका के ईओ पवन कुमार व नायब तहसीलदार केपी सिंह की अगुवाई में जेेसीबी व वाहनों के साथ पहुंचे दस्ते ने एक तरफ से होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटाने शुरू किए।

होर्डिंग्स लगाने पर पाबंदी लगा दी गई है। इन अधिकारियों ने बताया कि रविवार को भी यह अभियान जारी रहेगा। उधर, देवा फतेहपुर मार्ग, माती, मसौली, रामनगर, हैदरगढ़, बेलहरा, कोटवाधाम, टिकैतनगर, सिद्घौर, असंद्रा, कोठी, सफदरगंज, जैदपुर में देर शाम तक राजस्व, नगर पंचायत व पुलिस की संयुक्त टीम होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर हटाने में जुटी रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed