फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   polling

लोकतंत्र की यही है शान, सब मिलकर करें मतदान

Sun, 27 Feb 2022 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
polling
बाराबंकी। चुनावी महासमर की फाइनल परीक्षा रविवार को होगी। विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे 51 प्रत्याशियों के पूरा जोर लगाने के बाद अब बारी जनता की है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। ऐसे में जिले के 23 लाख 2747 मतदाताओं को चूकना नहीं है। घर से निकलकर बूथ पर जाकर मतदान करना है।
विज्ञापन

इसके बाद ही दूसरा कोई काम करना है। शनिवार की शाम तक 2830 बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने पहुुंचकर मतदान की तैयारियां पूरी कर लीं। वहीं अर्धसैनिक और पुलिस के जवानों ने भी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन

जिले में पांचवें चरण में रविवार को वोट डाले जाएंगे। इसे लेकर शहर के जीआईसी मैदान, केडी सिंह बाबू स्टेडियम और नवीन मंडी परिसर से दो-दो विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को दोपहर 12 बजे से रवाना करने का काम शुरू हुुआ। विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए पंडालों में सुबह आठ बजे से मतदान कर्मी पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी को ईवीएम और वीवी पैट मशीनों के साथ स्टेशनरी, कोरोना बचाव किट आदि सामग्री दी गई। सुविधा के लिहाज से विभिन्न सामग्री के वितरण के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए। ईवीएम व सामग्री प्राप्त करने के बाद कार्मिकों ने उसका मिलान भी किया।
शाम करीब चार बजे तक सभी बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया था। इसके बाद सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बूथों पर पोलिंग पार्टियों को पहुुंचाने के साथ ही मतदान कराने की सभी तैयारियां पूरी कराईं।
पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर सीडीओ एकता सिंह ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में, एडीएम राकेश कुमार सिंह ने नवीन मंडी परिसर में तो एसडीएम सदर सुमित यादव ने जीआईसी ऑडीटोरियम में मोर्चा संभाल रखा था। जबकि जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह एसपी अनुराग वत्स के साथ पूरे दिन भ्रमण कर तीनों स्थानों का जायजा लेते रहे।
नौनिहालों के साथ कर रहीं ड्यूटी
पोलिंग पार्टियों के रवानगी के दौरान कई महिला कार्मिक अपने नौनिहालों के साथ चुनाव कराने को रवाना हुईं। कुछ ऐसा ही नजारा तीनों स्थानों पर देखने को मिला। शहर के जीआईसी मैदान में जहां कुछ महिला कार्मिकों के साथ उनके बच्चे ईवीएम को उठाने का प्रयास करते दिखे तो वहीं कुछ कार्मिक चुनाव सामग्री के साथ नौनिहाल को कंधे पर लादे दिखे। एक महिला कर्मचारी के पैर में मोच आने से वह काफी परेशानी में दिखी।
सुरक्षा में लगे जवानों ने संभाली कमान
पोलिंग पार्टियों के साथ पहुंचे अर्धसैनिक बल और पुलिस के जवानों ने बूथों पर सुरक्षा की कमान संभाल ली है। शांतिपूर्ण और निष्पक्षता के साथ मतदान कराने के लिए इन सुरक्षा कर्मियों को कड़े दिशा निर्देश ब्रीफिंग में दिए गए हैं। बूथों पर पहुंचते ही जवानों ने सबसे पहले सौ मीटर के दायरे को देखा और सुरक्षा के तहत तैयारियों में जुट गए।
जिले के 18846 वोटर रुदौली के प्रत्याशी के लिए करेंगे मतदान
रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 18 हजार 846 मतदाता ऐसे हैं जो रुदौली विधानसभा सीट के प्रत्याशियों के लिए मतदान करेंगे। इनमें 10 हजार 34 पुरुष तो 8812 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके लिए दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में 14 मतदान केंद्रों पर 23 बूथ बनाए गए हैं। ईवीएम की उपलब्धता अयोध्या जिला प्रशासन द्वारा कराई गई है जबकि मतदान कर्मी बाराबंकी जिले के लगाए गए हैं। यहां पड़ने वाले मतों की गिनती भी अयोध्या में होगी।
बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं रहेगी बहाल
मतदान के दिन जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी पर इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेगी, मेडिकल स्टोर भी खुले रहेंगे। लेकिन आम दुकानें पूरी तरह से बंद रहेगी। परंतु शाम छह बजे के साथ ये सभी दुकानें ंखुल जाएंगी। वहीं पेट्रोल पंप पूरे दिन खुले रहेंगे। वहीं बंद चल रही शराब की दुकानें भी शाम छह बजे के बाद खुल जाएंगी।
आखिरी समय तक ड्यूटी कटाने का चलता रहा प्रयास
विधानसभा चुनाव के लिए ड्यूटी में लगे कर्मचारी काफी परेशान दिखे। खासकर महिलाओं का हाल काफी खराब रहा। महिला से लेकर पुरुष कर्मचारी चुनाव में लगी ड्यूटी कटवाने के लिए सुबह से लेकर शाम तक प्रयास करते रहे। इनमें से तमाम कर्मचारियों की ड्यूटी कटी लेकिन कई की ड्यूटी नहीं कट सकी।

वहीं कई लोगों की ड्यूटी रिजर्व में लगा दी गई है। ये कर्मचारी अपने परिचित अधिकारियों से लेकर हर किसी से ड्यूटी कटवाने के लिए सिफारिश करते दिखे जो उनकी मदद कर सकते थे। कई कर्मचारियों को जब ड्यूटी कटवाने में सफलता नहीं मिल सकी तो उनमें मायूसी भी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed