{"_id":"69b07b9d1cc76777c901701e","slug":"politics-heats-up-with-the-arrival-of-bhim-armys-national-president-barabanki-news-c-315-1-brb1001-161027-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर गरमाई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर गरमाई सियासत
Wed, 11 Mar 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। 15 मार्च को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्र शेखर आजाद ‘रावण’ के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिले का सियासी पारा चढ़ गया है। एक ओर जहां भीम आर्मी इस जयंती कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने की तैयारी में जुटी है, वहीं दूसरी ओर करणी सेना के जिलाध्यक्ष द्वारा जारी किए गए एक वीडियो ने सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसपी से मिलकर कार्यक्रम की अनुमति जारी कराए जाने की मांग की।
करणी सेना के जिलाध्यक्ष अभिनव सिंह ने एक वीडियो जारी कर सीधे तौर पर चंद्र शेखर आजाद को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि रावण जिले में आए तो वे अपने पैरों पर वापस नहीं जाएंगे। इस धमकी के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। वहीं, भीम आर्मी के जिला संरक्षक शिव बरन सिंह और प्रभारी हरिनंदन ने प्रशासन पर कार्यक्रम की अनुमति देने में हीलाहवाली का आरोप लगाया है।