फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political railly

‘माफिया की अवैध जमीनों पर बनेंगे गरीबों के मकान‘

Fri, 25 Feb 2022 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
political railly
रामनगर (बाराबंकी)। सीएम योगी आदित्यनाथ अपने चिरपरिचित अंदाज में विपक्षियों पर हमलावर दिखे। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और सपा-बसपा पर जमकर निशाना भी साधा। लोधेश्वर महादेव को नमन करके धार्मिक भावनाओं को मजबूती दी। उन्होंने बुढ़वल चीनी मिल को शीघ्र शुरू करने की बात कहकर तराई क्षेत्र के लाखों लोगों की आस फिर जगा दी। क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शरद अवस्थी को जिताने की अपील की।
विज्ञापन

बुढ़वल चीनी मिल के निकट एक मैदान में बृहस्पतिवार को जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा शासन में कांवड़ यात्रा और दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा में सपाई गुंडे अवरोध उत्पन्न किया करते थे। मगर भाजपा शासन में धार्मिक आस्था के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सका। कहा कि कोई माई का लाल अब कांवड़ यात्रा को रोकने का साहस नहीं कर सकता।
विज्ञापन

यूपी में अब बुलडोजर केवल एक्सप्रेसवे और हाईवे का निर्माण ही नहीं करता बल्कि माफिया-गुंडों पर भी चढ़ता है। भरोसा दिलाया कि माफिया की अवैध जमीनों पर गरीबों के मकान बनेंगे। कहा कि गरीबों का राशन डकार जाने वाली सपा सरकार अगर कोरोना टीकाकरण के समय होती तो वैक्सीन बाजार में ब्लैक हो रही होती। प्रधानमंत्री मोदी ने मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराकर करोड़ों भारतीयों की जान बचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी के एक वर्ष के भीतर चीनी मिल शुरू करने की घोषणा होने पर लोगों ने जोरदार तालियां बजाकर अभिनंदन किया। योगी ने कहा कि मायावती सरकार में तो हाथी का पेट इतना बड़ा था कि पूरे प्रदेश का राशन इसी में समा जाए। हमारी सरकार ने तय किया है कि 10 मार्च को सरकार बनने दीजिए, हर गरीब को होली और दीपावली के अवसर पर फ्री गैस सिलिंडर भी उपलब्ध कराएंगे।

उन्होंने प्रमुख त्योहारों पर फ्री गैस सिलिंडर, सामूहिक विवाह में बेटियों को एक लाख रुपये का अनुदान, अगले पांच वर्षों में दो करोड़ युवाओं को टैबलेट, किसानों को मुफ्त बिजली, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन की राशि को बढ़ाने, मुफ्त ऑनलाइन पढ़ाई जैसी योजनाओं के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर सांसद उपेंद्र रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed