फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political

23 को पीएम मोदी तो 21 को अमित शाह की रैली

Fri, 18 Feb 2022 01:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
political
बाराबंकी। मतदान की तारीख नजदीक आते ही सभी दलों ने अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। 19 से लेकर 23 फरवरी तक भाजपा के स्टार प्रचारक जिले में जनसभाएं करके पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे वहीं गृह मंत्री अमित शाह की रैली बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित है। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी जनसभाओं में प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।
विज्ञापन

23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के जेठवनी गांव के मैदान में प्रस्तावित है। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अंदर ही अंदर तैयारियां चल रही हैं। सभी को इंतजार है लिखित रुप से कार्यक्रम आने का। इससे पहले 19 फरवरी को जैदपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की जनसभा प्रस्तावित है।
विज्ञापन

अगले ही दिन 20 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कार्यक्रम होने की संभावना है। जबकि 21 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र में हैदरगढ़ रोड स्थित मौरंग मंडी में रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश ने बताया कि ये सभी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यक्रम को लेकर अभी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि इसे लेकर जिला कमेटी ने प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed