{"_id":"620aab9b16e38f1ab27317c9","slug":"political-barabanki-news-lko6178440101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईरोड हुए वापस, चाय समोसे का लिया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईरोड हुए वापस, चाय समोसे का लिया आनंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर (बाराबंकी)। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सोमवार को आयोजित जनसभा में देर से पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हुए। क्योंकि उनका उड़नखटोला उन्हें कार्यक्रम स्थल पर छोड़ने के बाद वापस चला गया था। इसलिए उन्हें सड़क मार्ग से जाना पड़ा तो बिशुनपुर कस्बे में रुककर चाय-समोसे का आनंद भी लिया।
चुनावी जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को शाम चार बजे पहुंचना था लेकिन वह करीब साढ़े पांच बजे पहुंचे। जैसे ही वह मंच पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगा उनका स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए वापस जा रहे थे।
रास्ते में बिशुनपुर कस्बे में एक होटल पर रुक गए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चाय और समोसे का आनंद लिया तथा चुनाव को लेकर चर्चा की और कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के विषय में फीडबैक भी लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़ना है। इसमें किसी भी प्रकार की चूक नहीं करनी है।
विज्ञापन
क्योंकि प्रदेश का विकास सिर्फ योगी ही कर सकते हैं। इसलिए मोदी और योगी को मजबूत करने के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बहुत जरूरी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कस्बे के एक होटल पर रुकने की सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जुट गई जिसे संभालने के लिए सुरक्षा में लगे जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।