फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political

भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बनाएंगे भाजपा के दिग्गज

Sun, 13 Feb 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
political
बाराबंकी। उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेेश अध्यक्ष के अलावा कई सांसदों और मंत्रियों की जनसभाएं लगाई जा रही हैं। 20 फरवरी के बाद पांच दिन ये दिग्गज नेता पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए ताबड़तोड़ जनसभाएं करने के साथ ही रोड शो और रैलियां भी करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा चुनाव का रुख बदलने के लिए पूरी तैयारी में लग गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश बताते हैं कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इसकी शुरूआत रविवार को रामनगर और हैदरगढ़ से करने जा रहे हैं। जिले की दो विधानसभा क्षेत्र में रक्षा मंत्री की चुनावी जनसभाएं होनी जा रही हैं। रक्षा मंत्री जब प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे तो वह हैदरगढ़ से विधायकी का चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन

इसलिए जिले के जातिगत समीकरणों की जानकारी उन्हें काफी अच्छी तरह से है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा कराने की तैयारी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के अलावा सांसद साक्षी महराज की जनसभाएं प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके कार्यक्रम लेने के लिए लगातार पार्टी की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी के अलावा कई अन्य नामचीन हस्तियों की रैलियां और रोड शो प्रस्तावित हैं। पार्टी 20 फरवरी के बाद दिग्गज नेताओं की कई जनसभाएं विधानसभा क्षेत्रों में कराकर पूरी तरह से पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेगी। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
रामनगर व हैदरगढ़ में राजनाथ की जनसभा आज
रामनगर। पांचवें चरण के विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। रविवार को रामनगर के यूनियन इंटर कॉलेज के मैदान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर राजनीतिक माहौल बनाएंगे। रक्षा मंत्री की जनसभा के लिए शनिवार देर शाम तक तैयारियां पूरी की जा रही थीं।

एएसपी ने मौके पर पहुंच तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद राजनाथ हैदरगढ़ में भी जनसभा करेंगे। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता देर शाम तक तैयारियों में जुटे रहे। जनसभा स्थल के पीछे ही हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। एएसपी पूर्णेंदु सिंह व सीओ दिनेश दुबे, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed