फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political

सपा-भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता व कोविड नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज

Wed, 02 Feb 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
political
बाराबंकी। विधानसभा सीट बाराबंकी में घोषित सपा व भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस मंगलवार को देवा कोतवाली में दर्ज किया गया। सपा प्रत्याशी द्वारा कार्यालय के उद्घाटन व भाजपा प्रत्याशी द्वारा रैली निकालने में भीड़ जुटाई गई। इसका वीडियो वायरल होने व मिली शिकायत के बाद जांच कराई गई। मामला सही पाए जाने पर उड़नदस्ते के प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

बाराबंकी सीट से सपा प्रत्याशी धर्मराज उर्फ सुरेश यादव ने बिना अनुमति के रविवार को देवा पुल के पास कुर्सी रोड पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान भारी भीड़ जुटाई गई। जिसका वायरल वीडियो व शिकायत में मामला सही पाया गया। इसके बाद कार्यालय बंद कराने के साथ उड़न दस्ते ने देवा कोतवाली में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

वहीं भाजपा प्रत्याशी अरविंद मौर्य ने टिकट मिलने के बाद सोमवार को देवा से कुर्सी रोड पर बिना अनुमति रैली निकाली। इसमें दर्जनों वाहन शामिल होने के साथ ही काफी भीड़ थी। इसका भी वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर सुमित यादव ने मामले की जांच उड़नदस्ते के प्रभारी से कराई तो दोनों मामले सहीं पाए गए। जिस पर देवा कोतवाली में आचार संहिता व कोविड नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed