फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   political

सब कुछ आनलाइन मगर विधायक निधि अब तक नहीं

Sun, 16 Jan 2022 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
political
बाराबंकी। चुनाव से लेकर प्रचार तक डिजिटल हो रहा है। नामांकन ऑनलाइन होगा। मतदाता सूची तक ऑनलाइन है। सरकार की सभी योजनाओं व कार्यक्रमों के लाभार्थियों की सूची केंद्र व प्रदेेश स्तर पर बनाई गई वेबसाइटों पर अपलोड है।
विज्ञापन

मगर आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि विधायकों के कामकाज की सूची जन सामान्य के लिए ऑनलाइन नहीं है। मतदाता अगर यह जानना चाहें कि उनके क्षेत्र के विधायक ने विधायक निधि से क्या-क्या काम किए तो यह मुश्किल भरा काम है। जिले की छह विधानसभा क्षेत्र के विधायक निधि का हाल भी यही है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में शासन स्तर पर यह सुगबुगाहट हुई थी कि विधायक निधि का ब्योरा जनता के लिए ऑनलाइन किया जाएगा। मगर इस पर क्या काम हुआ यह शासन स्तर पर ही लंबित है। अब जब चुनाव करीब है तो मतदाता अपने क्षेत्र की विधायक निधि को लेकर उत्सुक हैं मगर ऐसी कोई वेबसाइट खोजे नहीं मिल रही है जिसमें जनप्रतिनिधियों के कामकाज का ब्योरा मिल जाय। हालांकि अब जब चुनाव करीब है तो विधायकों ने अपने कामकाजों की सूची बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी विधायकों ने अपनी उपलब्धियों को बयां करने वाला ब्योरा तैयार कर लिया है। हालांकि इस ब्योरे में विधायक निधि की संक्षिप्त बातों का उल्लेख ही किया है। साथ में त्वरित विकास योजना, पूर्वांचल विकास निधि से हुए कामों के अलावा अन्य योजनाओं से हुए कार्यों को भी अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। अब जब चुनाव करीब हैं तो विधायक निधि को लेकर हुए कार्यों के लिए बुकलेट तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने कार्यों का ब्योरा मांगा गया है। डीआरडीए में इसे लेकर कर्मचारी व्यस्त दिखे।

फिलहाल विधायक निधि का ब्योरा किसी वेबसाइट पर अपलोड नहीं है। डीआरडीए में विधायक निधि को लेकर बुकलेट बनाई जा रही है। जिसमें एक-एक काम का ब्योरा दिया जाएगा।
-भोलानाथ कनौजिया, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed