फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Polio dose will be given to 5.6 lakh

Barabanki News: 5.6 लाख को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

Wed, 24 May 2023 06:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 24 May 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
Polio dose will be given to 5.6 lakh
28 से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान
विज्ञापन

रविवार को 1485 बूथों पर पिलाई जाएगी खुराक
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। जनपद में सघन पल्स पोलियो अभियान एक बार फिर 28 मई से शुरू होगा। पांच दिवसीय इस अभियान में साढ़े पांच लाख से अधिक नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए रविवार को 1485 बूथों पर पोलियो की खुराक दी जाएगी। बूथ तक न पहुंच पाने वाले बच्चों के लिए 29 मई से घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद भी अगर कोई बच्चा दवा पीने से वंचित रह गया होगा तो उसे भी निश्चित दिवस पर पोलियो की खुराक दी जा सकेगी। यह अभियान जिले में एक जून तक जारी रहेगा। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि इस बार जनपद के 5 लाख 60 हजार 749 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि 28 मई को जो बच्चे बूथ दिवस पर दवा पीने से छूट जाएंगे उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीमें 29 से 01 तक घर-घर जाकर दवा पिलाने का काम करेगी। डोर टू डोर भ्रमण के लिए 1485 टीमें बनाई गई हैं। 348 बूथ पर्यवेक्षक, 342 पर्यवेक्षक, 104 ट्रांजिट टीमें लगाई है।
विज्ञापन

अभियान की सफलता के लिए रोजाना शाम को ब्लाक स्तर के नोडल अधिकारियों द्वारा फीडबैक लिया जाएगा और समीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि शहरी मलिन बस्ती, अल्पसेवित समुदाय, ईंट भट्टा, घुमंतु बंजारा इत्यादि को विशेष रूप से अभियान का लाभ देने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के पूर्व सभी आशा कर्मी अपने अपने संबंधित वार्डों में सर्वे कर शून्य से पांच साल तक के बच्चों की लाइन लिस्टिंग कर लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed