{"_id":"605e2c0e8ebc3ee974450965","slug":"poling-on-26-april-barabanki-news-lko571577644","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव का शंखनाद, 26 अप्रैल को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव का शंखनाद, 26 अप्रैल को मतदान
विज्ञापन
बाराबंकी। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर पंचायत चुनाव का शंखनाद कर दिया है। जिले के सभी 15 ब्लॉकों में एक साथ 26 अप्रैल को मतदान होगा। जिसको लेकर 13 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा। मतगणना दो मई को होगी। इस चुनाव में 17,131 जनप्रतिनिधियों का चुनाव 22.94 लाख मतदाता करेंगे। इसके लिए 1441 मतदान केंद्र व 3884 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वहीं गांवों में पंचायत चुनाव की हलचल तेज हो गई है।
प्रदेश में चार चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव में जिले में तीसरे चरण में 26 अप्रैल को सुबह सात बजे से अपराह्न छह बजे तक प्रधान, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव होंगे। इसके लिए 13 से 15 अप्रैल तक सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन होंगे। 16 व 17 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच और 18 अप्रैल को सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
26 अप्रैल को मतदान के बाद दो मई को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। नामांकन स्थल से दो सौ मीटर की परिधि संवेदनशील होगी। इसके अंदर प्रत्याशी, प्रस्तावक व एक सहायक ही जा सकेगा। नामांकन में शांति व्यवस्था बनाए रखने व चुनाव को सकुशल संपंन कराने के लिए धारा 144 लागू होगी।
विज्ञापन
22.94 लाख मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार
जिले में जिला पंचायत सदस्य के 57, ग्राम प्रधान के 1161, बीडीसी के 1440 व ग्राम पंचायत सदस्य के 14,473 पदों पर जनप्रतिनिधियों का चुनाव 22 लाख 94 हजार मतदाता करेंगे। जिला पंचायत सदस्य के 57 पदों में छह अनुसूचित जाति महिला, 10 अनुसूचित जाति, पांच ओबीसी महिला, 10 ओबीसी, 9 महिला व 17 सीटें अनारक्षित के लिए आरक्षित की गई है।
ग्राम प्रधान के 1161 पद हैं। इसमें से करीब 70 फीसदी आरक्षित कर दी गईं हैं। जिसके अंतर्गत 399 सीटें अनारक्षित तो 190 महिला, 110 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 201 अन्य पिछड़ा वर्ग, 92 अनुसूचित जाति महिला तो 169 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इसी क्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) की 1440 और 14,473 ग्राम पंचायत सदस्य की सीटों पर चुनाव होगा।
38 मतदान केंद्र अति संवेदनशील प्लस
जिले की 15 ब्लॉक में 1441 मतदान केंद्र व 3884 मतदेय स्थल पर मतदान होगा। इसमें 138 मतदान केंद्र के 442 मतदेय स्थल अति संवेदनशील प्लस, 231 मतदान केंद्र के 696 मतदेय स्थल अति संवेदनशील तथा 361 मतदान केंद्र के 977 मतदेय स्थल संवेदनशील श्रेणी के हैं। जबकि अन्य 711 मतदान केंद्र व 1769 मतदेय स्थलों को सामान्य श्रेणी में रखा गया है।
इस बार डिग्री कॉलेजों में मतगणना की तैयारी
हैदरगढ़। पंचायत चुनाव की मतगणना इंटर कॉलेजों में नहीं होगी। जर्जर भवन व परीक्षाओं के चलते प्रशासन ने तीनों ब्लॉक की मतगणना अलग-अलग डिग्री कॉलेज में कराने का निर्णय किया है। पंचायत चुनाव की मतगणना पहले हैदरगढ़ ब्लॉक के सामने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, त्रिवेदीगंज ब्लॉक के बगल सरस्वती जयंती इंटर कॉलेज तथा सिद्धौर ब्लॉक में आदर्श इंटर कॉलेज में होती रही है।
इस बार पंचायत चुनावों की मतगणना हैदरगढ़ ब्लॉक में ग्राम्यांचल महाविद्यालय, त्रिवेदीगंज में बैजनाथ शिवकला महाविद्यालय तथा सिद्धौर में गंगादेई महाविद्यालय में कराए जाने का निर्णय लिया गया है। एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने बताया कि मतगणना महाविद्यालय परिसर में कराई जाएगी। इस बारे में सभी जरूरी तैयारी की जा रही है।