{"_id":"67fd579d74cbed1dab0a9007","slug":"police-reunited-lost-children-with-their-families-barabanki-news-c-315-1-brb1001-137158-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिछड़े बच्चों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिछड़े बच्चों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
Tue, 15 Apr 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
कोटवाधाम/बेलहरा(बाराबंकी)। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर बिछड़े बच्चों को पुलिस ने परिजनों से मिलाया। दरियाबाद थाना क्षेत्र के जलपापुर गांव निवासी लोकेश सोनकर की पत्नी आरती अपनी चार वर्षीय पुत्री को रसूलपुर गांव में मायके में सुलाकर सिरौलीगौसपुर संयुक्त चिकित्सालय में दवाई लेने गई थी।
जागने के बाद बिटिया मां की तलाश में बदोसराय चौराहे पर पहुंच गई। जिसे ग्रामीण आशीष, लवकुश व इंद्रजीत ने पुलिस थाने पहुंचाया। थाने के सिपाही विनय वर्मा ने बालिका का फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया तो दो घंटे के अंदर परिजन बच्ची को ढूंढते हुए थाने पहुंच गए। उन्होंने बिटिया को सुरक्षित पाकर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, सिपाही विनय वर्मा व ग्रामीण युवाओं के प्रति आभार जताया।
इसी तरह मोहम्मदपुर खाला थाने के कस्बा बेलहरा की मौर्य मार्केट में एक मानसिक मंदित 10 साल का बालक रविवार को पुलिस को मिला। वह अपना नाम-पता नहीं बता पा रहा था। पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड किया तो बालक की पहचान सीतापुर जिले के महमूदाबाद कोतवाली के ग्राम उमरिया के निवासी मुन्नू उर्फ कुर्बान पुत्र असगर के रूप में हुई। बेेलहरा पुलिस चौकी पहुंचे बालक के पिता असगर ने बच्चे को सुरक्षित देख कर पुलिस के प्रति आभार जताया। बताया कि बेटा कुर्बान रविवार को दोपहर दो बजे करीब बाजार से गायब हो गया था।