{"_id":"58d2bc054f1c1b776a1a1918","slug":"police-launches-anti-romeo-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चलाया एंटी रोमियो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चलाया एंटी रोमियो अभियान
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में पटेल डिग्री काॅलेज के सामने बुधवार को एंटी रोमियो टीम ने पकड़ा शोहदा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज के पास आने जाने वाली छात्राओं, महिलाओं पर फब्तियां कसने वालों की शामत आ ही गयी। प्रदेश सरकार के फरमान के बाद बाराबंकी पुलिस ने बुधवार की दोपहर पूरे जिले में एक साथ एंटी रोमियो अभियान चलाकर संदिग्ध पाए गए मनचलों से पूछताछ की।
उनके अभिभावकों को बुलाया और उन्हें समझाकर छोड़ दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले में बदले निजाम का असर साफ दिखाई पड़ा है। पुलिस की कार्रवाई से सब खुश नजर आए।
पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण द्वारा बुधवार को गठित किए गए एंटी रोमियो टीम ने शहर से लेकर जिले में कई जगहों पर स्कूल, कॉलेजों के पास अभियान चलाया। शहर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल डिग्री कॉलेज आदि विभिन्न कॉलेजों व प्रमुख चौराहों पर पहुंची टीम ने करीब एक दर्जन से अधिक मनचलों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
टीम में शामिल महिला व पुरुष सिपाहियों ने स्कूल की छात्राओं से बात कर उनमें सुरक्षा का एहसास करवाया। अभियान में पुलिस अधीक्षक ने स्वयं, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानंजय सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष सिंह, प्रभारी निरीक्षक नगर बीपी यादव के साथ कई जगहों पर भ्रमण किया। बदोसराय कोतवाली पुलिस ने कस्बा सहित आस पास इलाकों में जाकर जांच की।
रामनगर सीओ दुर्गेश सिंह के निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार व उपनिरीक्षक अनिल कुमार, मनोज सुनीत सिंह सहित भारी पुलिस बल के साथ सिरौलीगौसपुर राजकीय इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, बदोसरांय व कोटवाधाम बिद्या पीठ इंटर कॉलेज और चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरदरी के आस पास रोमियो के धर पकड़ के प्रयास किए। वहीं देवा में एसओ बीडी तिवारी व फतेहपुर में कोतवाल विकास पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। ।
सभी थानों के अलावा शहर में एंटी रोमियो टीम गठित की गई है। प्रत्येक थानों में गठित टीम में एक दरोगा चार सिपाही तैनात रहेंगे। वहीं शहर में गठित टीम में दो दरोगा व दस सिपाही की तैनाती की गई है। यह सभी प्रतिदिन स्कूल, कॉलेजों के सामने, बस अड़्डा, अस्पताल व चिन्हित पार्क व होटलों में निरीक्षण करेंगे। शादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी सक्रिय रहेंगे। -वैभव कृष्ण, पुलिस अधीक्षक