{"_id":"6366b5a5aceaad2aa53e847c","slug":"police-captured-footage-faces-being-recognized-barabanki-news-lko65579271","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कब्जे में लिए फुटेज, पहचाने जा रहे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कब्जे में लिए फुटेज, पहचाने जा रहे चेहरे
विज्ञापन
बाराबंकी। बहराइच हाइवे के शहाबपुर टोल प्लाजा पर शुक्रवार को अपना दल के विधायक रामनिवास वर्मा व टोलकर्मियों के बीच हुई मारपीट के मामले में सारी जांच अब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर टिक गई है। विधायक के एक समर्थक की ओर से दो दर्जन से अधिक टोलकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सभी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। जिसका अवलोकन कर पुलिस मारपीट में शामिल लोगों की पहचान में जुटी है।
शुक्रवार को मसौली थाना क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर स्थित शहाबपुर टोल प्लाजा से नानपारा बहराइच के अपना दल के विधायक रामनिवास वर्मा का काफिला गुजरने के दौरान मारपीट हुई थी। विधायक ने भी टोलकर्मियों पर हमले का आरोप लगाया था। जिसके बाद विधायक के पक्ष के सौरभ वर्मा की तहरीर पर दो दर्जन से अधिक टोलकर्मियों के पर केस दर्ज हुआ था। जबकि दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देने की बात कही थी। घटना को लेकर हाइवे पर एक घंटे तक यातायात भी बाधित हुआ था। शुक्रवार को पुलिस ने मामले की छानबीन के दौरान टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले थे। देर रात पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले लिए। थानाध्यक्ष मसौली शिवनरायण सिंहने बताया कि फुटेज में मारपीट करने वाले चेहरों की पहचान की जा रही है। छानबीन जारी है।
छानबीन में जुटी पुलिस
विधायक के पक्ष से मिली तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। टोलकर्मियों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर पुलिस छानबीन में जुटी है। -पूर्णेंदु सिंह, एएसपी उत्तरी